Skip to main content

ताजा खबर

“युवी मुबारकबाद ना दे अभी मुझे…”- IND vs PAK मैच के बाद Yuvraj Singh-Shahid Afridi के बीच बातचीत का वीडियो VIRAL

युवी मुबारकबाद ना दे अभी मुझे- IND vs PAK मैच के बाद Yuvraj Singh-Shahid Afridi के बीच बातचीत का वीडियो VIRAL

Yuvraj Singh & Shahid Afridi (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 19वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनो से मात दी थी। इस मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में 119 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। पाकिस्तान इस मैच को आराम से जीतते हुई नजर आ रही थी। लेकिन फिर हार्दिक पांड्या ने 13वें ओवर में फखर जमान (13) और जसप्रीत बुमराह ने 15वें ओवर में मोहम्मद रिजवान (31) को आउट कर पाकिस्तान को दो बड़े झटके दिए। टीम जिससे उबर नहीं पाई और 20 ओवरों के अंत में टीम 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना पाई थी।

इस बीच भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सोशल मीडिया पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्लोबल एंबेसडर युवराज सिंह और शाहिद अफरीदी के बीच बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

शाहिद अफरीदी और युवराज सिंह के बीच हुई यह बातचीत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शाहिद अफरीदी से युवराज सिंह पूछते हैं, ‘लाला क्यों दुखी हो, क्या हुआ’। इसके जवाब में अफरीदी कहते हैं, ‘उदास होना बनता है कि नहीं बनता, क्या यह मैच हारने वाला था’

शाहिद अफरीदी फिर बताते हैं कि पाकिस्तान को जब जीत के लिए 40 रन चाहिए थे, तब युवराज सिंह ने उन्हें जीत की बधाई दे दी थी। अफरीदी ने वीडियो में आगे कहा, ‘जब 40 रन रह गए थे हमारे तो युवराज ने मुझे बधाई दी और कहा कि मैं जा रहा हूं। मैं मैच नहीं देख रहा हूं। मैंने कहा युवराज 40 रन बहुत है इस पिच पर, अभी मुबारकबाद ना दे मुझे।’

युवराज सिंह ने फिर अफरीदी से कहा, ‘मैंने आपसे कहा था पाकिस्तान जीतेगा, लेकिन मुझे अब भी भरोसा था कि हम (भारत) वहां से जीत सकते हैं। जीतना और हारना खेल का हिस्सा है, महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारी दोस्ती बनी रहनी चाहिए’।

यहां देखें वीडियो-

ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया दो मैचों में दो जीत और 4 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। वहीं पाकिस्तान दो मैचों में दो हार के साथ चौथे स्थान पर है। सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को आज (11 जून) कनाडा के खिलाफ मैच जीतना जरूरी है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...