Skip to main content

ताजा खबर

“यह lowest point है, हमारे पास कोई बहाना नहीं..”- T20 World Cup से बाहर होने के बाद इमाद वसीम ने तोड़ी चुप्पी

Imad Wasim (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मुकाबला 16 जून को आयरलैंड के खिलाफ फ्लोरिडा में खेलना है। लेकिन टीम बिना यह मैच खेले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप की उपविजेता पाकिस्तान को शुरुआती दो मैचों में अमेरिका और भारत के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

तीसरे मैच में कनाडा को 7 विकेट से हराकर टीम ने सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा तो रखी थी। लेकिन फिर अमेरिका बनाम आयरलैंड मैच रद्द होते ही टीम की सारी उम्मीदें खत्म हो गई है। ग्रुप-ए से पहला टी20 वर्ल्ड कप खेल रही अमेरिका और भारत ने सुपर-8 में जगह बनाई है।

पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद देश के फैंस और दिग्गज खिलाड़ियों में काफी ज्यादा गुस्सा है। टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम भी इस चीज पर गुस्सा जाहिर करने से अपने आप को रोक नहीं पाए। इमाद वसीम का कहना है कि यह पाकिस्तान क्रिकेट के लिए शर्म की बात है, साथ ही उनका कहना है कि जल्दी ही बड़े बदलाव की जरूरत है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव चाहते हैं इमाद वसीम

पाकिस्तानी खिलाड़ी इमाद वसीम ने आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले बात करते हुए कहा, ‘हां, यह सबसे lowest point है। आप इससे नीचे नहीं जा सकते, यही सच है। क्योंकि ईमानदारी से कहूं तो पाकिस्तान टीम में बहुत सी चीजें सुलझने वाली हैं। चेयरमैन और बोर्ड इसका समाधान निकालेंगे।’

यूएसए और भारत के खिलाफ हार को लेकर बाात करते हुए इमाद वसीम ने कहा, ‘यूएसए से हारना, खैर, हारना खेल का एक हिस्सा है, लेकिन हमें यूएसए से नहीं हारना चाहिए था। भारत के खिलाफ भी – वह खेल हमारे हाथ में था और हमें हारना नहीं चाहिए था। तो, किसी भी चीज के लिए कोई बहाना नहीं है।’ 

इमाद वसीम से आगे पूछा गया कि वो पाकिस्तान क्रिकेट में क्या बदलाव चाहेंगे, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘यह मेरा डोमेन नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि बदलाव होना चाहिए और एक बड़ा बदलाव होना चाहिए, ताकि हम आगे बढ़ सकें और वर्ल्ड क्रिकेट के साथ लड़ सकें। मैं यही कह सकता हूं।’ 

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...