Skip to main content

ताजा खबर

‘यह बहुत मुश्किल और काफी कठिन है’, विराट कोहली की जगह लेने पर रुतुराज गायकवाड़ कर रहे गोल-गोल बातें

यह बहुत मुश्किल और काफी कठिन है विराट कोहली की जगह लेने पर रुतुराज गायकवाड़ कर रहे गोल-गोल बातें

Ruturaj Gaikwad (Photo Source: X/Twitter)

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद T20I से संन्यास ले लिया है। इन तीनों खिलाड़ियों के संन्यास के बाद ये चर्चा होने लगी है कि इनकी जगह  कौन लेगा?। वहीं इस बात को लेकर सबसे अधिक बहस छिड़ी हुई है कि विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में कौन आएगा? कई एक्सपर्ट का मानना है कि रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) तकनीकी रूप से उनकी जगह लेने के लिए सक्षम हैं।

बता दें कि रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) इस वक्त जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। पहले टी-20 मुकाबले में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने दूसरे टी-20 में शानदार वापसी करते हुए 47 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। उनके इस पारी के बाद कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में उनकी चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।

हालांकि, गायकवाड़ का मानना है कि उन्होंने इस तरह की तुलना पर ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कोहली की जगह लेना काफी मुश्किल है। यह बहुत अधिक कठीन है।

जानिए क्या कहा गायकवाड़ ने

गायकवाड़ ने बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कहा कि, यह एक बड़ा विषय है और मुझे लगता है कि इसके बारे में सोचने का यह सही समय नहीं है। यहां तक ​​कि उनसे (कोहली) तुलना करना या उनकी जगह लेने की कोशिश करना भी बहुत मुश्किल और कठिन है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आगे यह भी कहा कि, जैसा कि मैंने आईपीएल में भी कहा था कि माही भाई (एमएस धोनी) की जगह को भरना भी मुश्किल है। निश्चित रूप से, आप अपने करियर की शुरूआत करना चाहते हैं, आप अपनी इच्छा के अनुसार शुरू करना चाहते हैं, आप अपना खेल खेलना चाहते हैं। इसलिए, अभी मेरी यही प्राथमिकता है।

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...