Skip to main content

ताजा खबर

‘यह आसान लीग नहीं है’ इंडिया चैंपियंस के लिए WCL टाइटल जीतने के बाद अंबाती रायडू 

Ambati Rayudu (Image Credit- Twitter X)

वर्ल्ड चैंपियनशिपन ऑफ लीजेंड्स (World Championship of Legends) 2024 के फाइनल में इंडिया चैंपियंस की पांच विकेट से जीत के बाद, पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) का बड़ा बयान सामने आया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ रायडू ने फाइनल में 30 गेंदों में 50 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।

रायडू ने एक्टिव क्रिकेटरों के साथ इतने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने की चुनौती को देखते हुए, इसे एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा एक्टिव खिलाड़ियों की कमी वाले इंडिया चैंपियंस को अपना प्रदर्शन बेहतर करने की जरूरत है।

अंबाती रायडू का बड़ा बयान आया सामने

बता दें कि वर्ल्ड चैंपियनशिपन ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में इंडिया चैंपियंस की पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत के बाद रायडू ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा- यह एक शानदार टूर्नामेंट था। एक्टिव क्रिकेट ना खेलना और इसके बाद इतना अच्छा क्रिकेट टूर्नामेंट खेलना कठिन है। खासकर, इसलिए क्योंकि इसे बहुत सारे एक्टिव क्रिकेटर भी खेल रहे हैं।

रायडू ने आगे कहा- यह कोई आसान लीग नहीं है, लेकिन ये शानदार थी। टूर्नामेंट में सफलता हासिल करने के लिए हमें अपना खेल बेहतर करना होगा। हमने टूर्नामेंट के दौरान कुछ मैच बहुत ही खराब खेले। लेकिन फिर भी अपने आखिरी दो मैच में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया, क्योंकि टीम के पास ऐसा करने की मानिकता थी।

बता दें कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 13 जुलाई, शनिवार को बर्मिंघम के एजबस्टन में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान चैंपियंस ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 156 रन बनाए थे। तो वहीं इसके बाद इंडिया चैंपियंस ने अंबाती रायडू की अर्धशतकीय और यूसुफ पठान की 16 गेंदों में 30 रनों की तेज पारी के दम पर, इस टारगेट को पांच विकेट रहते हुए हासिल कर लिया था।

আরো ताजा खबर

“मैं दो साल तक 12वां खिलाड़ी बनकर रहा”: अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया के साथ अपने कठिन दौर का किया खुलासा

Ajinkya Rahane Recalls Tough Phase Before Test Debut (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर में...

Women’s T20 Asia Cup 2026: 28 अगस्त से दुबई में होगा आगाज, 5 सितंबर को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Women’s T20 Asia Cup 2026 to Start August 28 in Dubai, India Face Pakistan on September 5 (image via getty) एशियन क्रिकेट काउंसिल ने महिला टी20 एशिया कप के छठे...

“ट्रॉफियां खुद बताती हैं” – वसीम जाफर ने किया अजीत अगरकर के कार्यकाल का विश्लेषण

Wasim Jaffer Praises India’s White-Ball Dominance Under Ajit Agarkar (image via X) भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने हाल ही में बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन...

भारत के लिए खतरे की घंटी! श्रीलंका में वार्म-अप मैच से पहले शुभमन गिल हुए चोटिल; पहले दिन के खेल से रहे बाहर

Shubman Gill Ruled Out of Day 1 of Sri Lanka Warm-Up Match Due to Finger Injury (image via getty) भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, ट्रेनिंग के दौरान अपनी दाहिनी हाथ...