Skip to main content

ताजा खबर

“यही वह ‘टेम्पलेट’ है जिसके साथ हम खेलना चाहते हैं”- सूर्यकुमार ने बताया टी-20 फॉर्मेट में क्या होगा भारत का अप्रोच

“यही वह ‘टेम्पलेट’ है जिसके साथ हम खेलना चाहते हैं”- सूर्यकुमार ने बताया टी-20 फॉर्मेट में क्या होगा भारत का अप्रोच
Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारत के नवनियुक्त टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी टीम की लगातार जीत के बाद पॉजिटिव माइंडसेट और निडर अप्रोच बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सूर्यकुमार ने दोनों ही दिन बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।

भारतीय टीम ने शनिवार को 43 रन की जीत के साथ टी20 सीरीज की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने रविवार को दूसरे टी-20 में पल्लेकेले में सात विकेट से जीत दर्ज की। इसी बीच मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सूर्या ने सबसे छोटे प्रारूप में टीम की भविष्य की रणनीति के बारे में बात की और बताया कि आने वाले मैचों में टीम इंडिया इस फॉर्मेट में किस अप्रोच के साथ खेलेगी।

यही वह ‘टेम्पलेट’ है जिसके साथ हम आगे बढ़ना चाहते हैं- सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा कि, ‘‘हमने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले इस बारे में बात की थी कि हम किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं। यही वह ‘टेम्पलेट’ है जिसके साथ हम आगे बढ़ना चाहते हैं।’’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘खराब मौसम में 160 से कम का स्कोर अच्छा होता। बारिश ने हमारी मदद की। लड़कों ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह शानदार थी। ’’

अब सीरीज के अंतिम मैच का नतीजा मायने नहीं रखेगा तो सूर्यकुमार से जब पूछा गया कि क्या ‘रिजर्व बेंच’ के कुछ खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है। तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘हम बैठकर फैसला करेंगे। लड़कों के लिए बहुत खुश हूं। मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।’’

भारत के गुगली स्पेशलिस्ट रवि बिश्नोई इस बात से खुश थे कि उनका ‘रोंग ऑन’ उनके लिए लगातार कारगर साबित हो रही है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच बने रवि बिश्नोई ने मैच के बाद कहा कि, ‘‘पिच कल से थोड़ी अलग थी। आज पहली पारी में इससे स्पिनरों की मदद मिली। मैं अपनी प्लानिंग पर डटा रहा। मुझे ‘रोंग ऑन’ गेंद डालना पसंद है। एक अच्छी जिम्मेदारी है क्योंकि इसका मतलब है कि कप्तान और मैनेजमेंट मुझ पर भरोसा करते हैं।”

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...