Skip to main content

ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल ने मात्र 13 मैचों में किया कारनामा, आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाया

Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)

Yashasvi Jaiswal Records- 1000 International Runs: भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। साल 2024 में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी कर एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसे आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाया है।

भारत-श्रीलंका सीरीज के दूसरे टी20 मैच में यशस्वी जायसवाल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। वह एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल हो गये हैं। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने विराट कोहली और दिनेश कार्तिक के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

यशस्वी जायसवाल ने पूरे किये 1000 अंतरराष्ट्रीय रन

Yashasvi Jaiswal 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने ये खास प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपनी पारी में किया। यशस्वी ने इस साल अपने 13वें मैच में ये खास कारनामा किया है। इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल अब तक 13 मैचों में कुल 1023 रन बनाए हैं।

2024 में, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में 1000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बने। यशस्वी ने इस साल अब तक 1023 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए। वह एक बार बिना खाता खोले भी आउट हो चुके हैं। इन 1023 रनों में 104 चौके और 42 छक्के शामिल थे।

रोहित शर्मा ने इस साल अभी तक 17 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 833 रन बनाए हैं। वह साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फिलहाल चौथे नंबर पर हैं। वहीं, विराट कोहली ने इस साल अभी तक 11 मैच खेले हैं और 238 रन ही बनाए हैं।

एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी

19 साल – सचिन तेंदुलकर (1992)
21 साल – रवि शास्त्री (1983)
21 साल – विनोद कांबली (1993)
21 साल – सचिन तेंदुलकर (1994)
22 साल – दिनेश कार्तिक (2007)
22 साल – विराट कोहली (2010)
22 साल – यशस्वी जायसवाल (2024)

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...