Skip to main content

ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाला एकलौता टीम बना भारत

यशस्वी जायसवाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाला एकलौता टीम बना भारत

Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला हरारे में खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। यशस्वी इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि उनकी इस छोटी पारी की बदौलत भारतीय टीम ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

टी-20 इंटरनेशनल पारी में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम हो गया है। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर 13 रन बटोरे। भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय पारी के दौरान पहली गेंद सिकंदर रजा ने नो-बॉल डाली, जिस पर यशस्वी जायसवाल ने छक्का जड़ दिया था। इसके बाद फ्री हिट पर भी यशस्वी ने छक्का लगाया।

हालांकि पांचवीं गेंद यशस्वी क्लीन बोल्ड हो गए। इससे पहले यशस्वी ने चौथे मैच में दमदार अर्धशतक लगाया था। पिछले मुकाबले में यशस्वी ने 53 गेंद में 93 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए। इससे पहले पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में पारी की पहली गेंद पर 10 रन बटोरे थे। न्यूजीलैंड ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ नौ रन बनाए थे। नेपाल ने भूटान के खिलाफ 2019 में 9 रन बनाए थे।

T20I मैच में पारी की पहली गेंद पर बनाए गए सर्वाधिक रन-
13 – भारत बनाम जिम्बाब्वे, आज
10 – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, 2022
9 – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, 2023
9 – नेपाल बनाम भूटान, 2019
8 – केन्या बनाम युगांडा, 2019

पांच मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे (100 रन), तीसरे (23 रन) और चौथे (10 विकेट) टी20 मैच में जीत दर्ज की थी। वहीं, जिम्बाब्वे को पहले मुकाबले में 13 रनों से जीत मिली थी।

रविवार को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पांचवें टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 18.3 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 42 रनों से जीत लिया।

আরো ताजा खबर

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...

IND vs AFG: रोहित शर्मा के निशाने पर कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पहले वनडे में रच सकते हैं नया इतिहास

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज धर्मशाला में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए...

SM Trends: 13 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेला जाने वाला पहला वनडे मैच बारिश की वजह से अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।...