Skip to main content

ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल के मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में आंकड़ों के बारे में जाने यहां

यशस्वी जायसवाल के मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में आंकड़ों के बारे में जाने यहां

Yashasvi Jaiswal (Pic Source-X)

आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच आज यानी 1 मई को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए जीतना बेहद जरूरी है। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक आईपीएल 2025 में 10 मैच में तीन में जीत दर्ज की है जबकि 7 मैच वह हार चुके हैं।

राजस्थान रॉयल्स के 6 अंक है और आईपीएल 2025 की अंक तालिका में वह आठवें पायदान पर है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। इस मैच में बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को धमाकेदार बल्लेबाजी करनी होगी और अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी खेलनी होगी। बता दें कि, यशस्वी जायसवाल का बल्ला मुंबई इंडियंस के खिलाफ हमेशा ही बोला है।

धाकड़ बल्लेबाज ने अभी तक मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 7 मैच की 7 पारी में 47.13 के औसत और 175 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल के नाम मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो शतक हैं और उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 124 रन का है। ऐसे बहुत ही कम खिलाड़ी हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक बनाया है। इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल भी शामिल है। यही नहीं सलामी बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछली तीन पारी में यह दो शतक बनाए हैं।

आगामी मैच में भी वह अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। मुंबई इंडियंस को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें यशस्वी जायसवाल को जल्द से जल्द आउट करना होगा। अगर बेहतरीन सलामी बल्लेबाज टिक गए तो राजस्थान रॉयल्स आगामी मैच में काफी आगे हो सकती है।

प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है राजस्थान रॉयल्स टीम

राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए अब अपने सभी मैच जीतने बेहद जरूरी हो गए हैं। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो टीम ने अभी तक 10 मैच में 6 में जीत दर्ज की है जबकि चार मैच में है हार चुके हैं। टीम के 12 अंक है और आईपीएल 2025 की अंक तालिका में वह तीसरे पायदान पर है।

यशस्वी जायसवाल के अलावा राजस्थान रॉयल्स के बाकी खिलाड़ियों को भी इस मैच में शानदार प्रदर्शन करना होगा और मुंबई इंडियंस के ऊपर दबाव डालना होगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: मिनी ऑक्शन से पहले से पहले CSK के साथ रिटेंशन पर बातचीत के लिए अश्विन तैयार

Ravichandran Ashwin (Image Credit Twitter X)पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ आगे का सफर इस समय चर्चा में है। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन...

पृथ्वी शॉ गलत रास्ते पर चले गए और अपना करियर बर्बाद कर लिया: रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड

Prithvi Shaw and Dinesh Lad (Image Credit Twitter X)रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड का मानना है कि पृथ्वी शॉ ने अपने करियर में गलत दिशा चुन ली,...

भारत को टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी की कमी खल रही है: क्रेग मैकमिलन

Craig McMillan and Hardik Pandya (Image Credit Twitter X)न्यूजीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच क्रेग मैकमिलन का कहना है कि भारतीय टेस्ट टीम में खासकर विदेशी हालात में हार्दिक पांड्या...

ENG vs IND 2025: ‘बुमराह को आईपीएल 2025 नहीं खेलना चाहिए था’ जसप्रीत को लेकर पूर्व सेलेक्टर ने दिया बड़ा बयान

Dilip Vengsarkar and Jasprit Bumrah (Image Credit Twitter X)भारत के पूर्व कप्तान व सेलेक्टर दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2025 में या तो पूरी तरह...