Skip to main content

ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल के कैच को लेकर फील्डिंग कोच और खिलाड़ियों ने दिए ऐसे रिएक्शन, देखें यह मजेदार VIDEO

यशस्वी जायसवाल के कैच को लेकर फील्डिंग कोच और खिलाड़ियों ने दिए ऐसे रिएक्शन, देखें यह मजेदार VIDEO

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: BCCI)

इंग्लैंड को पहले वनडे में 4 विकेट से शिकस्त देकर भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में सीरीज की शुरुआत कर दी है। नागपुर में खेले गए मैच में यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा ने भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया। तीन विकेट चटकाकर हर्षित खूब वाहवाही लूट रहे हैं, दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल अपने जबरदस्त कैच के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं।

जायसवाल ने गेंद का पीछा करते हुए उल्टी दौड़ लगाई और हवा में डाइव लगाकर बेन डकेट (32) का शानदार कैच पकड़ा। यशस्वी के इस कैच से फैंस और भारतीय टीम हैरान रह गई थी। मैच खत्म होने के बाद फील्डिंग कोच टी दिलीप और कुछ खिलाड़ी यशस्वी के कैच पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यशस्वी के कैच को लेकर खिलाड़ियों ने बोली यह बातें

अर्शदीप सिंह ने कहा, “मेरे को लगता है कि अगर वो मेरी तरह तेज भागता तो आराम से एक हाथ से भी कैच पकड़ सकता था, लेकिन उसको क्रेडिट जाता है उसने बहुत अच्छा कैच पकड़ा और फील्डिंग में बहुत अच्छा प्रयास दिखाया।”

अक्षर पटेल ने कहा, “वो पीछे से आ रहा था, उसने एक बार नीचे भी देखा फिर मुझे लगा शायद इसका फोकस चला गया है। लेकिन उसने स्ट्रेच करके कैच पकड़ा, वो पूरा एंगल और सब कुछ मैंने देखा था। उसने डेब्यू में शानदार कैच पकड़ा, यह टैलेंट की बात होती है। यह बहुत ही बढ़िया कैच था।” फिर यशस्वी को देखकर अक्षर बोलते हैं कि, “शर्मा क्यों रहा है पकड़ा है तो पकड़ा है, बहुत ही अच्छा कैच यार”

कोच टी दिलीप ने कहा, “बॉल हवा में जा रहा था, जायसवाल तो भाग रहा था लेकिन बॉल भी जाते जा रहा था। मैंने बोला पकड़ ले बाबा, विकेट बहुत जरूरी है। जायसवाल का हाथ बहुत अच्छा है, तो मैंने बोला पैर से पहुंच जा फिर तू पकड़ ही लेगा।”

हर्षित राणा ने कहा, “जब कैच पकड़ने के लिए भाग रहा था तब तो नहीं लेकिन जब पकड़ लिया तब पूरा कॉन्फिडेंस आ गया (हंसते हुए), नहीं नहीं सर पूरा कॉन्फिडेंस था, ऐसी कोई बात नहीं उसने पहले भी बहुत से कैच पकड़े हैं।”

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...