Skip to main content

ताजा खबर

मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के आईसीसी इवेंट्स में साथ में खेलने की लिस्ट के बारे में जानें यहां

मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के आईसीसी इवेंट्स में साथ में खेलने की लिस्ट के बारे में जानें यहां

Jasprit Bumrah and Mohammad Shami. (Image Source: X)

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और तमाम फैंस का दिल जीता है। बता दें कि, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने 2016 से साथ में 59 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

ऐसा कई बार भी हुआ कि जब दोनों खिलाड़ी अलग-अलग समय पर चोटिल रहे और टीम इंडिया को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ा। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने साथ में 6 आईसीसी इवेंट्स में भाग लिया है। इन दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2016, चैंपियंस ट्रॉफी 2017, वनडे वर्ल्ड कप 2019, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021, टी20 वर्ल्ड कप 2021 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में साथ में भाग लिया है।

2016 टी20 वर्ल्ड कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में मोहम्मद शमी टीम में रहने के बावजूद एक मैच में भी भाग नहीं ले पाए थे। यही नहीं 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया जिन्होंने सिर्फ चार मैच खेले।

2022 से इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता बहुत ही कम रही है। जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप 2022 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भाग नहीं ले पाए थे जबकि चोटिल होने की वजह से मोहम्मद शमी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा नहीं ले पाए थे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इन दोनों खिलाड़ियों को साथ में खेलते हुए देखा जा सकता है

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। इन दोनों खिलाड़ियों को साथ में इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे। इसके बाद ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लीग मैच को मिस कर सकते हैं।

हालांकि तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि जसप्रीत बुमराह जल्द से जल्द फिट हो जाए और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आए। मोहम्मद शमी की बात की जाए तो इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में उन्हें भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...