Skip to main content

ताजा खबर

मोर्ने मोर्केल के भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

मोर्ने मोर्केल के भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

Morne Morkel. (Photo by Shaun Roy/Gallo Images/Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में जुड़ जाएंगे। Cricbuzz की एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के बाद भारत को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसी सीरीज के दौरान मोर्ने मोर्केल भारतीय टीम से जुड़ेंगे।

बता दें, मोर्ने मोर्केल भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी के लिए काम कर चुके हैं। मोर्ने मोर्केल को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 544 विकेट हासिल किए हैं।

भारत को नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं के घर में 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है और मोर्ने मोर्केल का कार्य इस टेस्ट सीरीज में काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा।

भारत इस समय श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज खेल रहा है

भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों में ही भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 मुकाबला 30 जुलाई को पल्लेकेले में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 2 अगस्त से कोलंबो में हो रही है। इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे।

इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ भारत को दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो 19 सितंबर से शुरू होगी। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेगी। मेन इन ब्लू का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से काफी अच्छा रहा है। बहुत जल्द बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम अपने स्क्वॉड की घोषणा करेगी।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...