Skip to main content

ताजा खबर

“मैं 19वें फ्लोर पर रहता था, वो रात कयामत की रात की तरह थी”- जब मोहम्मद शमी ने की थी आत्महत्या करने की कोशिश, दोस्त ने किया खुलासा

“मैं 19वें फ्लोर पर रहता था, वो रात कयामत की रात की तरह थी”- जब मोहम्मद शमी ने की थी आत्महत्या करने की कोशिश, दोस्त ने किया खुलासा
Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

मोहम्मद शमी ने अपने क्रिकेट करियर में कई उतार चढाव देखे हैं। वह उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती और इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को उनकी घरेलू धरती पर बैकफुट पर धकेल दिया। वह वनडे वर्ल्ड कप के पिछले तीन संस्करणों में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, 100 एकदिवसीय विकेट पूरे करने वाले सबसे तेज़ भारतीय बन गए।

इसी बीच मोहम्मद शमी के दोस्त उमेश कुमार ने एक हैरतअंगेज खुलासा किया है। उमेश का कहना है कि शमी ने कुछ साल पहले आत्महत्या करने के बारे में सोचा था। बता दें कि शमी की पर्सनल लाइफ तनावपूर्ण रही है, क्योंकि पत्नी हसीन जहां ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने शमी पर एक पाकिस्तानी महिला से पैसे लेकर मैच फिक्सिंग का भी आरोप लगाया था। हालांकि, शमी को इन आरोपों से बरी कर दिया गया था।

मोहम्मद शमी को लेकर उनके दोस्त ने किया हैरान करने वाला खुलासा

तेज गेंदबाज शमी उस मुश्किल वक्त में उमेश के घर में रहते थे। पाकिस्तान के साथ फिक्सिंग के आरोपों ने उन्हें अंदर से बुरी तरह तोड़ दिया था। उमेश ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा, ”न्यूज में आया कि शमी आत्महत्या करना चाहते थे। आखिर क्या बात थी। शमी दुनिया छोड़ना चाहते थे। उस दिन सुबह 4 बजे का समय था। मैं, तब पानी पीने के लिए उठा। मेरी बोतल में पानी खत्म हो गया था तो मैं उठकर किचन की तरफ गया।

मैंने देखा कि शमी बालकनी में खड़ा है। मैं, 19वें फ्लोर पर रहता था। मैं, समझ गया कि क्या हो रहा और क्या चल रहा है। वो रात शमी के लिए कयामत की रात की तरह थी। उनपर दुखों का पहाड़ टूटा था। शमी ने उस रात एक बात बोली थी। शमी ने कहा कि मुझे आप मार लो, सजा दो या फांसी दे दो, मैं हर चीज के लिए तैयार हूं। लेकिन पाकिस्तान के साथ फिक्सिंग का आरोप बर्दाश्त नहीं होगा।”

उमेश ने आगे कहा, ”शमी से मैंने बोला था कि जीवन में कोई भी चीज ठहरती नहीं है। जीवन चलता जाता है। एक दिन हम दोनों दोपहर में गप्पे मार रहे थे तो अचानक से मोबाइल पर मैसेज आया कि शमी को क्लीन चिट मिल गई है। मुझे लगता है कि वो दिन शमी के लिए बेहद खास था। वो शायद किसी वर्ल्ड कप को जीतने से ज्यादा खुशी का दिन था। शमी ने बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने गांव से निकलकर अपना नाम बनाया है। शमी आज दुनिया के चुनिंदा बेहतरीन गेंदबाजों में से एक है।”

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...