Skip to main content

ताजा खबर

मैं सोशल मीडिया बिल्कुल भी नहीं देख रहा हूं और मेरा पूरा फोकस अपने खेल पर है: वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Photo Source: X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे युवा भारतीय युवा खिलाड़ी बन गए थे।

बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। दिल्ली कैपिटल्स भी उन्हें अपनी टीम में लेना चाहती थी लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने बड़ी बोली लगाकर उन्हें खरीदा। वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया U19 क्रिकेट टीम के खिलाफ चेन्नई में 62 गेंदों में 104 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। उनकी इस पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी।

हाल ही में अपने खेल को लेकर वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा बयान दिया है। इस समय ACC U19 एशिया कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की ओर से इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने भी हिस्सा लिया। हालांकि मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘मैं सिर्फ अपने खेल पर फोकस कर रहा हूं। इस समय मैं सोशल मीडिया बिल्कुल भी नहीं देख रहा हूं।

मेरा पूरा फोकस इसी पर है कि मैं एशिया कप में जबरदस्त प्रदर्शन करूं और ट्रॉफी को अपने नाम करूं। मैं ब्रायन लारा को अपना आदर्श मानता हूं और मैं उन्हीं की तरह पारी खेलना चाहता हूं। अभ्यास के समय मैं उन्हीं की तरह बल्लेबाजी करने की कोशिश करता हूं।’

पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे वैभव सूर्यवंशी

बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में सिर्फ एक रन बनाए और उनका विकेट अली राजा ने झटका। पाकिस्तान के खिलाफ युवा खिलाड़ी जबरदस्त बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। भले ही पहले मैच में वैभव सूर्यवंशी बड़ा स्कोर ना बना पाए हो लेकिन इस टूर्नामेंट में वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

वैभव सूर्यवंशी की बात की जाए तो उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी 2023 में झारखंड के खिलाफ 128 गेंदों में 22 चौके और 3 छक्कों की मदद से 151 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। यही नहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने 73 रन बनाए थे। जनवरी 2024 में वैभव सूर्यवंशी चौथी सबसे युवा खिलाड़ी बने थे जिन्होंने फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में मुंबई के खिलाफ से 12 साल और 284 दिन में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा पर्सनैलिटी राइट्स मामला: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन! जारी किया समन

Delhi HC Issues Summons in Cricketer Abhishek Sharma’s Personality Rights Lawsuit (image via X) दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार (9 जुलाई) को कहा कि वह क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की पर्सनैलिटी...

“दिमाग खिचड़ी बन जाएगा” – CSK के पूर्व दिग्गज ने संजू सैमसन को लेकर दिया बड़ा बयान

Ravichandran Ashwin Slams Selectors for Resting Sanju Samson from Zimbabwe T20Is (image via getty) चेन्नई सुपर किंग्स और टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने...

9 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इंग्लैंड और भारत के बीच चौथा टी20 मैच आज इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड वनडे सीरीज की तैयारी करने के लिए लंदन जल्दी पहुंचेंगे रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज की तैयारी करने के लिए लंदन जल्दी पहुंचेंगे। गौरतलब...