Skip to main content

ताजा खबर

मैं रोहित शर्मा और विराट कोहली को गेंदबाजी करने की चुनौती का इंतजार कर रहा हूं- सौरभ नेत्रवालकर

मैं रोहित शर्मा और विराट कोहली को गेंदबाजी करने की चुनौती का इंतजार कर रहा हूं- सौरभ नेत्रवालकर

Saurabh Netravalkar (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार दो में से दो मैच जीतने के बाद टीम इंडिया का अगला मुकाबला 12 जून को USA से होगा। यह मुकाबला भी नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम न्यूयॉर्क में खेला जाएगा,  जहां इस टी-20 वर्ल्ड कप में सभी बल्लेबाज रन बनाने के लिए तरसते हुए नजर आए हैं। इस मैदान पर इस वर्ल्ड कप में जितने भी मुकाबले खेले गए हैं सभी लो स्कोरिंग रहे हैं।

इस मैच से ठीक पहले यूएसए के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवालकर ने हैरान करने वाला बयान दिया है। ये वही सौरभ हैं जिन्होंने पाकिस्तान को हराने के यूएसए लिए बड़ी भूमिका निभाई थी। दरअसल सौरभ नेत्रवालकर ने कहा है कि, वो भारत के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट लेना चाहते हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट लेना चाहते हैं सौरभ नेत्रवालकर

इंडिया टुडे के साथ एक स्पेशल इंटरव्यू में बात सौरभ नेत्रवालकर ने कहा कि, “मैं भारत के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली को गेंदबाजी करने की चुनौती का इंतजार कर रहा हूं। मुंबई के साथ अपने समय के दौरान नेट पर रोहित को गेंदबाजी करने वाले नेत्रवालकर ने भारत की सलामी जोड़ी को प्रेरणादायक शख्सियत बताया।”

आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में सौरभ ने पहले गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 18 रन देकर मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद का विकेट अपने नाम किया था। उसके बाद उन्होंने सुपर ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 18 रन डिफेंड किया था। उस मैच के बाद अब सौरभ की नजरें भारत के खिलाफ मुकाबले में उसी प्रदर्शन को दोहराने की है।

वहीं रोहित शर्मा को लेकर सौरभ ने कहा कि, “एक बार (कोहली के खिलाफ खेलते हुए) लेकिन मैंने मुंबई नेट्स में रोहित शर्मा को गेंदबाजी की है। वे प्रेरणादायक लोग हैं। भारत और यूएसए के मुकाबले की बात करें तो दोनों ही टीमों ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दो दो मुकाबले खेले हैं और सभी में उन्हें जीत मिली है। ऐसे में जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी उनके सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएगी।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...