Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं यही चाहता हूं कि जसप्रीत बुमराह…’, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले वकार यूनुस ने दिया भारतीय तेज गेंदबाज को लेकर बड़ा बयान

मैं यही चाहता हूं कि जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले वकार यूनुस ने दिया भारतीय तेज गेंदबाज को लेकर बड़ा बयान

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वकार यूनुस यही चाहते हैं कि भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पूरी तरह से फिट हो जाए। वकार यूनुस का मानना है कि जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सभी बल्लेबाजों को काफी परेशानी होती है।

बता दें कि, हाल ही में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस टेस्ट सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे। और इस कारण से बुमराह को बीच मैच में ही अपनी टीम का साथ छोड़कर बाहर जाना पड़ा था।

अबू धाबी में मीडिया से बात करते हुए वकार यूनुस ने कहा कि, ‘किसी भी बल्लेबाज के खिलाफ जसप्रीत बुमराह काफी घातक साबित हो सकते हैं। क्रिकेटिंग की दुनिया को उनके जैसे खिलाड़ी की जरूरत है और मैं यही चाहता हूं कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले शानदार खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो जाए।’

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर वकार यूनुस ने रखा अपना पक्ष

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महत्वपूर्ण मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाना है। तमाम फैंस आगामी मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि दुबई क्रिकेट स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा होगा। हम एक रोमांचक मैच को जरूर देखेंगे।’

अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को टीम इंडिया को जीतना है, तो जसप्रीत बुमराह को इसमें शानदार गेंदबाजी करनी होगी। पिछले काफी समय से जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। इंडिया ने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन बहुत जल्द इसका भी ऐलान हो सकता है। आगामी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को दी जा सकती है, जबकि विराट कोहली का भी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...