Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं भी सिराज भाई पर भरोसा करता हूं’- पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट शतक जड़ने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने टीम के साथी को कहा शुक्रिया

Nitish Kumar Reddy And Mohammed Siraj (Pic Source-X)

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए चौथे टेस्ट के खेल के तीसरे दिन अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के खेल के तीसरे दिन 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 105* रन की शानदार पारी खेली।

अपनी इस पारी के दौरान नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी का साथ मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छी तरह से दिया। बता दें कि, युवा खिलाड़ी जब 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब जसप्रीत बुमराह आउट हो गए थे। टीम इंडिया के पास सिर्फ एक ही विकेट बचा था और पैट कमिंस के ओवर की तीन गेंद बची थी।

सिराज ने इस ओवर की 3 गेंदें काफी अच्छी तरह से खेली और अगले ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना शतक पूरा किया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद मोहम्मद सिराज ने नीतीश कुमार रेड्डी के लिए कहा कि, ‘मैं नीतीश कुमार रेड्डी के लिए बहुत ही खुश हूं। मैं यही चाहता हूं कि वो और भी शतक जड़े। मेलबर्न शतक के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।’

सिर्फ मोहम्मद सिराज ने ही नहीं बल्कि नीतीश कुमार रेड्डी ने भी शानदार तेज गेंदबाज की जमकर प्रशंसा की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘मैं भी सिराज भाई पर पूरा भरोसा करता हूं।’

यह रही रहा नीतीश कुमार रेड्डी की इंस्टाग्राम स्टोरी:

Nitish Kumar Reddy Instagram Story

मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 474 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 358 रन बना लिए हैं। अभी भी टीम इंडिया पहली पारी में 116 रन से पीछे है। नीतीश के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए जबकि विराट कोहली 36 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। नीतीश कुमार रेड्डी की बात की जाए तो उनकी बल्लेबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 5 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) उत्तर प्रदेश की अध्यात्म नगरी वाराणसी में हाल में ही बनकर तैयार हुए क्रिकेट स्टेडियम की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल...

‘उस ओवर ने सब कुछ बदल दिया’ – पार्थिव पटेल ने बताया टीम इंडिया कहां हारी दूसरा टी20 मैच

Parthiv Patel pinpoints where India lost second T20I against England (image via getty) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना ​​है कि मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई...

5 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Women T20 WC 2026: फाइनल मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से यूके जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां...

फिर विवादों में घिरे पृथ्वी शॉ, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टा पर किया अनफॉलो, खिलाड़ी पर लगाया चीटिंग का आरोप!

Prithvi Shaw & Akriti Agarwal (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें...