Skip to main content

ताजा खबर

“मैं भी एक बड़ा कारण हूं”- NZ सीरीज में मिली हार के लिए अश्विन ने खुद को बताया कसूरवार

Ashwin (Source X)

भारत को कुछ दिनों पहले अपने ही घर पर न्यूजीलैंड के हाथों 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार को लेकर अब आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान दिया है और उन्होंने इस हार के लिए खुद को भी कसूरवार माना है। वैसे तो ज्यादातर खिलाड़ी इस तरह की मैच में हार की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं, लेकिन आर अश्विन उनमें से एक हैं, जो मानते हैं कि टीम इंडिया के हारने के पीछे वह भी एक बड़ी वजह थे।

ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय टीम को अपने घर पर तीन या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। 12 साल के बाद भारतीय टीम घर पर टेस्ट सीरीज हारी थी। इस सीरीज के तीनों मैचों में आर अश्विन गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। तीन ही मैचों में उनका प्रदर्शन उस स्टैंडर्ड का नहीं रहा जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

NZ सीरीज में मिले हार को लेकर आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान

रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड से मिली 3-0 की शर्मनाक हार को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मेरे करियर में और क्रिकेट में मेरे अनुभव में, हमारे पास बहुत चकनाचूर करने वाला अनुभव नहीं है, यह सही शब्द है, मुझे बुरा लगा – मुझे नहीं पता था कि पिछले 2-3 दिनों से इस पर कैसे प्रतिक्रिया करूं।

मैं भी एक बड़ा कारण हूं, निचले क्रम के रनों में योगदान नहीं दे सका, गलत समय पर विकेट खो दिए।” अश्विन इस सीरीज में विकेट लेने के लिए भी संघर्ष करते हुए नजर आए। वे 3 मैचों की 6 पारियों में कुल 9 विकेट निकाल सके। ऐसा काफी कम ही देखने को मिलता है क्योंकि भारतीय पिचों पर अश्विन का रिकॉर्ड शानदार रहा है और वो आसानी से एक मैच में 9-10 विकेट ले जाते हैं।

आर अश्विन ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज की 6 पारियों में बल्लेबाज के तौर पर 51 रन बनाए, जिसमें एक पारी में उनका खाता भी नहीं खुला। वहीं, गेंदबाज के तौर पर वे सिर्फ 9 विकेट ही चटका सके। पहले मैच में उनको सिर्फ एक विकेट मिला था, जबकि दूसरे मैच में वे 5 विकेट दोनों पारियों में निकाल सके थे। वहीं, मुंबई में रैंक टर्नर पर भी वे सिर्फ 3 ही विकेट निकाल सके। पहली पारी में वे एक भी विकेट नहीं ले पाए थे।

আরো ताजा खबर

श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली शिकस्त के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस...

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...

इंग्लैंड ODI और जिम्बाब्वे दौरे के लिए प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई की हुई टीम में एंट्री, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को करेंगे रिप्लेस

Prince Yadav and Ravi Bishnoi Named Replacements for Harshit Rana and Varun Chakaravarthy (image via X) बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने भारत की वनडे और टी20आई टीमों में हर्षित...