Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं पूरी तरह खत्म हो चुका था’ विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने की असली वजह बताई

virat kohli (Image credit Twitter - X)
virat kohli (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पहली बार खुलकर बताया है कि आखिर उन्होंने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला क्यों लिया था। कोहली ने कहा कि लगातार कप्तानी और टीम की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालते-संभालते वह मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह थक चुके थे।

कोहली ने बताया कि उस दौर में वह सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं थे, बल्कि टीम की पूरी बल्लेबाजी इकाई का केंद्र बन चुके थे। साथ ही कप्तान होने के कारण हर फैसले का दबाव भी उन्हीं पर था। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्हें इस बात का एहसास नहीं हुआ कि दोनों जिम्मेदारियां मिलकर उनकी निजी जिंदगी और मानसिक स्थिति पर कितना असर डाल रही हैं।

आरसीबी इनोवेशन लैब में बातचीत के दौरान कोहली ने कहा कि भारतीय क्रिकेट को लगातार शीर्ष पर बनाए रखने की उनकी चाहत इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने खुद की थकान पर कभी ध्यान ही नहीं दिया।

कोहली के अनुसार, जब तक उन्होंने कप्तानी छोड़ी, तब तक वह पूरी तरह टूट चुके थे। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके अंदर आगे बढ़ने की ऊर्जा खत्म हो चुकी थी। कोहली ने उस दौर को “बेहद कठिन और थका देने वाला’ बताया।

पूर्व कप्तान ने कहा कि हर मैच में टीम को जीत दिलाने की उम्मीद, खिलाड़ियों को संभालना और खुद रन बनाना आसान नहीं था। लगातार दबाव ने उन्हें अंदर से काफी प्रभावित किया। यही वजह रही कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज हारने के बाद उन्होंने 2022 में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में शामिल

कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 टेस्ट मुकाबले खेले, जिनमें से 40 में जीत हासिल की। उनकी आक्रामक सोच और फिटनेस संस्कृति ने भारतीय टेस्ट टीम को नई पहचान दी। विदेशों में जीत दर्ज करना भी उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों में माना जाता है।

हालांकि, कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली की बल्लेबाजी में गिरावट देखने को मिली। धीरे-धीरे उनका प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा और आखिरकार उन्होंने 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया।

अपने टेस्ट करियर में कोहली ने 123 मैचों में 9230 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 46.85 रहा और उन्होंने 30 शतक भी लगाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेली गई नाबाद 254 रन की पारी उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी और यादगार पारी रही।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ ODI सीरीज से बाहर

Prasidh Krishna Ruled Out of New Zealand ODIs with Hamstring Injury; Siraj and Nitish Reddy Drafted for India A (image via X) न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज...

राशिद खान ने T20आई क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X) शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 29 साल बाद एक बार फिर से इतिहास को दोहराया गया। बता दें अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच जारी सीरीज...

IPL 2027 के लिए MI में उथप्पा, मैक्लेनाघन और कुलकर्णी की हुई वापसी; कोचिंग स्टाफ में हुए बड़े बदलाव!

IPL 2027: Mumbai Indians Unveil Overhauled Coaching Staff as Robin Uthappa and Mitchell McClenaghan Join Kieron Pollard-Led Setup (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग की पांच बार की चैंपियन मुंबई...

चौथे T20 मैच से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ये गेंदबाज हुआ पूरी सीरीज से बाहर 

Lockie Ferguson (Image Credit- Twitter X) भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें इंजरी के कारण...