Skip to main content

ताजा खबर

“मैं कौन होता हूं कोहली के बारे में… हो सकता है अगले तीन मैच में तीन शतक”- विराट के फॉर्म पर दुबे के जवाब ने जीता सभी का दिल

Team India (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में आने वाले मैचों में फॉर्म में वापस आने के लिए विराट कोहली का समर्थन किया है। दुबे का मानना है कि विराट जल्द ही अपने बल्ले से एक बड़ी पारी खेलकर अपने आलोचकों को करारा जवाब देंगे। दरअसल कोहली अब तक इस टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं।

आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म दिखाने और आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार रिकॉर्ड होने के बावजूद, कोहली अब तक 3 मैचों में कुल 5 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके हालिया फॉर्म को देखकर यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या कोहली को रोहित के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए या नहीं, या फिर से उन्हें अपने नार्मल बैटिंग पोजीशन (नंबर 3) पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में दमदार प्रदर्शन किया था। हालांकि वहां उनके स्ट्राइक रेट को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। आरसीबी के लिए खेलते हुए विराट कोहली ने 15 मैचों में 741 रन बनाए और ऑरेन्ज कैप भी जीता। जारी टूर्नामेंट में टीम ने रोहित और कोहली को बतौर सलामी जोड़ी उतारा है। यशस्वी जायसवाल को अपने मौके के लिए इंतजार करना होगा।

विराट कोहली के फॉर्म वाले सवाल पर शिवम दुबे का दिल जीत लेने वाला जवाब

हालांकि कोहली की फॉर्म ज्यादा चिंता का विषय नहीं होगा क्योंकि न्यूयॉर्क की पिच पर ज्यादातर बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आएं हैं। शिवम दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”मैं कौन होता हूं कोहली के बारे में बात करने वाला? यदि उन्होंने तीन मैचों में रन नहीं बनाए, तो हो सकता है कि अगले तीन मैचों में वे तीन शतक बना लें और फिर कोई चर्चा नहीं होगी।”

कोहली 2014 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से भारत के टॉप रन स्कोरर रहे हैं। हालांकि 35 वर्षीय कोहली ने आयरलैंड, पाकिस्तान और यूएसए के खिलाफ अब तक तीन पारियों में 1, 4 और 0 के स्कोर बनाए हैं। ऐसे में वो चाहेंगे कि सुपर 8 मुकाबले शुरू होने से पहले वो कनाडा के खिलाफ मैच में एक बड़ी पारी खेलें।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...