Skip to main content

ताजा खबर

मैं उस बैट से कभी भी नहीं खेलूंगा, वो मेरे लिए विराट कोहली की तरफ से सबसे बड़ा गिफ्ट है: आकाश दीप

मैं उस बैट से कभी भी नहीं खेलूंगा, वो मेरे लिए विराट कोहली की तरफ से सबसे बड़ा गिफ्ट है: आकाश दीप

Akash Deep (Source X)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने हाल ही में युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप को अपना बैट गिफ्ट के रूप में दिया। वहीं अब आकाश दीप ने कहा है कि जो बैट उन्हें विराट कोहली द्वारा गिफ्ट में दिया गया है उससे वो कभी भी नहीं खेलेंगे। बता दें कि जब विराट कोहली ने आकाश दीप को अपना बल्ला गिफ्ट के रूप में दिया था, तब युवा खिलाड़ी ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी।

इस समय को याद करते हुए आकाश दीप ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी भी कोहली से उनके बैट के बारे में बात नहीं की थी और अनुभवी बल्लेबाज ने खुद अपनी मर्जी से यह बड़ा कदम उठाया।

आकाश दीप ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि, ‘विराट भाई ने खुद से बैट दिया था। उन्होंने मेरी बल्लेबाजी को देखकर कुछ महसूस किया। मैंने उनसे इस चीज को लेकर बिल्कुल भी बात नहीं की थी। कोहली भाई मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या तुझे बैट चाहिए। किसको विराट भाई से बैट नहीं चाहिए होगा? वो लीजेंड है। उनके शब्दों को सुनकर मैं खुश हो गया था।

उन्होंने मुझसे पूछा कि बल्लेबाजी करते समय तुम्हें किस तरीके का बैट चाहिए होता है। मेरे मुंह से शब्द नहीं निकल रहे थे और मैं सिर्फ हंस रहा था। वो मेरे पास आए और कहां कि यह ले रख ले यह बैट। यही नहीं मैंने उनके बल्ले पर उनका ऑटोग्राफ भी लिया।’

आकाश दीप का हालिया फॉर्म काफी अच्छा रहा है

बता दें कि, दलीप ट्रॉफी 2024 में भी इस युवा खिलाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इंडिया B के खिलाफ पहले राउंड में आकाश दीप ने बेंगलुरु में दोनों पारियों को मिलाकर 116 रन देकर 9 विकेट झटके थे। यही नहीं युवा खिलाड़ी ने दूसरी पारी में 43 रन भी बनाए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल खेले गए टेस्ट मैच में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। आकाश दीप यही दुआ कर रहे होंगे कि उन्हें जल्द से जल्द फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर से दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाए। घरेलू क्रिकेट में तो इस युवा खिलाड़ी ने जबरदस्त गेंदबाजी की है और अब उनकी निगाहें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर जरूर होगी, जिसकी शुरुआत इसी साल नवंबर महीने में होने वाली है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...