Skip to main content

ताजा खबर

“मैं उसकी जगह होता तो इस्तीफा दे देता…”- बाबर आजम पर बुरी तरह भड़के शोएब मलिक

Babar Azam & Shoaib Malik (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड में पहुंचने में नाकाम रहा। इसलिए फैंस और पूर्व खिलाड़ी टीम और बाबर आजम की काफी आलोचना कर रहे हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भी बाबर आजम पर निशाना साधा है। ग्रुप स्टेज राउंड के आखिरी मैच में आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद शोएब मलिक का कहना है कि अगर वो बाबर आजम की जगह होते, तो कप्तानी पद से इस्तीफा दे देते। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शोएब मलिक ने बाबर आजम को दिया बड़ा सुझाव

बाबर आजम को लेकर टेन स्पोर्ट्स पर बात करते हुए शोएब मलिक ने कहा,

अगर मैं बाबर की जगह होता तो इस्तीफा दे देता और यहां से मैं अपनी बल्लेबाजी और क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देता। क्योंकि मेरे साथ भी ऐसा हुआ था, 2009-10 में मुझे दोबारा कप्तानी देने की बात चल रही थी लेकिन मैंने इसे स्वीकार नहीं किया। बाबर को अब वैसा ही करना चाहिए। देखिये, ये मैं यूं ही नहीं कह रहा, इनकी संख्या आपके सामने है। अगर मैं उनकी जगह होता तो निश्चित रूप से अपने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इस्तीफा दे देता।

शोएब मलिक ने आगे कहा कि बाबर आजम की बल्लेबाजी में सुधार हुआ है। लेकिन कप्तानी में कुछ भी सुधार नहीं हुआ है। बाबर ने वर्ल्ड कप, एशिया कप, टी20 वर्ल्ड कप कुछ भी नहीं जीता है।

अगर टीम के लीडर के तौर पर कोई सुधार हुआ था तो निश्चित तौर पर उन्हें जारी रखना चाहिए था। लेकिन कुछ नहीं हुआ। कप्तान वह है जो खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ निकलवाता है। उन्होंने तीन टी20 विश्व कप, एक वनडे विश्व कप और दो एशिया कप में कप्तानी की और कुछ भी नहीं जीता।

यहां देखें शोएब मलिक का वो वीडियो-

Shoaib Malik said, “If i were in Babar Azam’s shoes, i would have resigned.pic.twitter.com/TFdlJaejcn

— 𝙎𝙝𝙚𝙧𝙞 (@CallMeSheri1) June 16, 2024

आपको बता दें वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। बोर्ड ने फिर शाहीन अफरीदी को टी20 फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया था, लेकिन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। जिसके बाद फिर मेगा इवेंट से पहले बाबर आजम को वापस से कप्तानी सौंपी गई थी।

मैं दोबारा कप्तानी छोडूंगा तो सभी को बता दूंगा- बाबर आजम

दूसरी ओर, बाबर आजम ने आयरलैंड के खिलाफ मैच के बाद अपनी कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा कि, “जब मैंने कप्तानी छोड़ी तो मुझे लगा कि अब मुझे कप्तानी नहीं करनी चाहिए और इसकी घोषणा मैंने खुद ही कर दी थी। इसके बाद पीसीबी ने मुझे फिर से कप्तानी सौंपी, यह उनका फैसला था। अगर मैं दोबारा कप्तानी छोड़ूंगा तो सभी को बता दूंगा। अभी तक मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है और फैसला पीसीबी को लेना होगा।”

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...