Skip to main content

ताजा खबर

“मैं उनके पैरों में गिर गया था”- Virat Kohli ने सुनाया Sachin Tendulkar से जुड़ा एक मजेदार किस्सा

Virat Kohli on Sachin Tendulkar (Photo Source: X)

भारत के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम में अपने शुरुआती दिनों की एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसमें महान सचिन तेंदुलकर के साथ उनकी पहली मुलाकात भी शामिल है। हाल ही में कोहली ने एक कार्यक्रम के दौरान यह कहानी सुनाई, जिसमें उन्होंने बताया कि जब वो पहली बार क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से मिले थे उनके साथ प्रैंक हुआ था।

दरअसल ये बात साल 2008 की है, जब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अन्य भारतीय क्रिकेटरों ने विराट के साथ मजेदार प्रैंक किया था। विराट कोहली एक बार सचिन तेंदुलकर को प्रणाम करने के लिए उनके पैरों में जा गिरे थे, लेकिन असल में यह एक प्रैंक था।

Sachin Tendulkar से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया Virat Kohli ने

विराट ने बताया, “ये बातें शायद इंग्लैंड टीम के भारत दौरे की है, जो साल 2008 में ताज होटल पर हुए हमलों से पहले हुआ था। मैं श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू कर चुका था, लेकिन उस सीरीज से सचिन तेंदुलकर ने अपना नाम वापस ले लिया था। मैं इस उम्मीद में था कि अगली सीरीज में मुझे सचिन के साथ खेलने का अवसर मिलेगा।”

विराट कोहली ने आगे बताया, “मैं जब सचिन से पहली बार मिला तो मैं उनके पैरों में गिर गया। सचिन सर पीछे हट रहे थे, लेकिन मैं भी कुछ नहीं बोल पा रहा था। मैंने उनसे कहा कि, ‘मुझे बोला गया था कि ये सब करना पड़ता है. मैं इसीलिए कर रहा हूं। मुझे बाद में पता चला कि यह प्रैंक था।

इरफान पठान, युवराज सिंह और हरभजन सिंह भी इसमें शामिल थे। मुनाफ पटेल भी इस मजेदार घटना का हिस्सा थे, जो अन्य खिलाड़ियों को इस तरह की चीजें करने के लिए उकसाया करते थे. उन सभी ने मुझे मिलकर फंसाया था।”

Virat Kohli talking about the prank when he meets Sachin Tendulkar for the first time.

– He said “Main pairon main gir gaya Sachin Paaji ke”. ❤️😂pic.twitter.com/ocxbbvBinn

— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) November 7, 2024

विराट कोहली हाल नहीं में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए दिखे थे। इस सीरीज में वो बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। अब वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे, जहां फैंस उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...