Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं इसके लिए जाना जाता हूं…’, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा ने नए हेयरस्टाइल पर किया खुलासा

Adam Zampa and Collin Miller

सिडनी में हुए ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान दूसरे टी-20 मैच के दौरान स्पिनर एडम जम्पा ने अपने नए हेयरस्टाइल के कारण लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जम्पा अपना 200वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे थे और यूनिक हेयरस्टाइल के साथ मैदान में उतरे थे।

उनके इस अंदाज ने कॉलिन “फंकी” मिलर के नीले बालों वाले लुक की यादें भी ताजा कर दीं। मैच के बाद लेग स्पिनर ने अपने नए लुक के बारे में खुलकर बात की और यह भी बताया कि कैसे उन्होंने अपने साथियों को अपना नया लुक दिखाया।

मैच के बाद फ़ॉक्स पर उन्होंने कहा, मैं अपने फंकी हेयरस्टाइल के लिए जाना जाता हूं, चेंजरूम में यह अच्छी एनर्जी है। यहां पूरी बस यात्रा के दौरान मैंने अपना हुडी पहन रखा था और चेंजरूम में इसे दिखाया और सभी ने इसके चारों ओर देखा, इसलिए यह काफी मजेदार रहा।

जम्पा की हेयरस्टाइल देख उनकी तुलना पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर कॉलिन मिलर से की जाने लगी। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हुई।

Here’s the story behind Adam Zampa’s new lid.

Do you rate it? #AUSvPAK pic.twitter.com/Skph86RAGA

— cricket.com.au (@cricketcomau) November 17, 2024

 

मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन बनाए। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कंगारू टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और छोटे से स्कोर पर सीमित कर दिया। हारिस रऊफ ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, जबकि अब्बास अफरीदी ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं सूफियान को दो विकेट मिले।

इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और 13 रनों से मुकाबला हार गई। टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने ही संघर्ष किया और 52 रनों की पारी खेली। इरफान खान 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन ने 5 विकेट चटकाए। जबकि एडम जम्पा के नाम दो विकेट रहे।

 

আরো ताजा खबर

‘इसकी वजह से मेरे पिता की हालात में सुधार हुआ’ टीम इंडिया में चयन के बाद छलका प्रभसिमरन सिंह दर्द

Prabhsimran singh (Image credit Twitter – X) पंजाब के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के लिए, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन किसी सपने के सच होने से कम...

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई सामने, ये खिलाड़ी हुआ बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है।...

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’

Mitchell Santner(Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जैकब डफी पर पूरा...