Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए याद रखूंगा’ RCB बनाम GT फाइनल मैच के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान

‘मैं आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए याद रखूंगा’ RCB बनाम GT फाइनल मैच के बाद सुनील गावस्कर का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 के समाप्त होने के बाद, जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। टूर्नामेंट पर विचार करते हुए, पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज की असाधारण छक्के मारने की क्षमता, इस साल की प्रतियोगिता से उनकी सबसे यादगार बात रहेगी। वह इस बार का आईपीएल सीजन वैभव सूर्यवंशी के लिए याद रखेंगे।

भले ही राजस्थान राॅयल्स आईपीएल 2026 में क्वालिफायर 2 से आगे नहीं बढ़ पाई हो। लेकिन टीम के 15 वर्षीय बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया और कई बडे़ टी20 व आईपीएल रिकाॅर्डस को अपने नाम किया। 776 रनों के साथ वह आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे। साथ ही अब वह सबसे कम उम्र में यह कैप जीतने वाले आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

गावस्कर ने की सूर्यवंशी की जमकर तारीफ

हाल में ही जब आईपीएल 2026 को लेकर इंडिया टुडे ने सुनील गावस्कर से बात की तो उन्होंने कहा- मुझे जो बात हमेशा याद रहेगी, वह है वैभव सूर्यवंशी। वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, 72 छक्के लगाए और पावरप्ले में ही 500 रन बनाए, वह वाकई सराहनीय है। 15 साल के लड़के के लिए यह एक अद्भुत उपलब्धि है। और यह भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है।

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

बता दें कि 15 साल के वैभव ने आईपीएल के 19वें सीजन में कमाल का खेल दिखाया। पूरे सीजन खेले गए 16 मैचों में उन्होंने 48.50 की औसत व 237.30 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए। साथ ही उन्होंने इस सीजन कुल 72 छक्के लगाकर, क्रिस गेल के एक सीजन में 59 छक्के के रिकाॅर्ड को भी तोड़ दिया।

इस बार ऑरेंज कैप को अपने नाम करने के साथ ही वह मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइक ऑफ द सीजन और सुपर सिक्स ऑफ द सीजन जैसे 5 अवाॅर्ड जीतने में सफल रहे।

আরো ताजा खबर

IND vs WI 2026, 5th T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI 2026, 5th T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 17 अक्टूबर, शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के 5वें...

“भारतीय खेलों के प्रति आपका जुनून प्रेरणादायक” – एशियन गेम्स सम्मान समारोह के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने की पीएम मोदी की तारीफ

VVS Laxman Praises PM Modi After Asian Games felicitation Ceremony (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और बीसीसीआई के क्रिकेट डायरेक्टर, वीवीएस लक्ष्मण ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को नई...

16 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. जहानारा आलम संन्यास लेने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट में वापसी करना चाहती हैं बांग्लादेश की पूर्व तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने अपने...

IND vs WI: भारत को सीरीज जीतने के लिए बदलनी होगी रणनीति, आखिरी टी20 में जरूरी हैं ये 3 बदलाव

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला...