Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं अगले हफ्ते से बेरोजगार हूं, कोई ऑफर है’ टीम इंडिया के साथ कोचिंग कार्यकाल खत्म होने पर Rahul Dravid ने ली चुटकी

Rahul Dravid (Image Credit- Twitter X)

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच 29 जून को साउथ अफ्रीका के साथ खेला। बारबडोस के मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल, 11 साल से आईसीसी ट्राॅफी ना जीत पाने के सूखे को खत्म किया।

तो वहीं इस जीत के साथ टीम इंडिया ने अपने हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी शानदार तरीके से विदाई दी है, जिनका टीम के साथ कोचिंग काॅन्ट्रैक्ट टी20 वर्ल्ड कप के बाद समाप्त हो गया। साथ ही फाइनल मैच के बाद द्रविड़ की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा है कि वे अगले हफ्ते से बेरोजगार होने वाले हैं, कोई ऑफ है तो बताएं।

राहुल द्रविड़ ने ली कोचिंग कार्यकाल पर चुटकी

बता दें कि राहुल द्रविड़ भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के बाद इंटरव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो के अनुसार द्रविड़ कहते हैं- अगले हफ्ते से जिंदगी मेरे लिए पहले की तरह रहने वाली है। मैं अगले हफ्ते बेरोजगार होने जा रहा हूं, कोई ऑफर है।

देखें राहुल द्रविड़ की ये वायरल वीडियो

“I am Unemployed from next week, any offers.. ?” !!! 😂
You just can’t hate Jammy ❤️ pic.twitter.com/tLECUD69OJ

— Prasanna Ganesh Thunga (@_monkinthecity_) June 30, 2024

साथ ही बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने, इस फाॅर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया है। रोहित और कोहली के इस फैसले से क्रिकेट जगत में हर कोई हैरान है।

हालांकि, उन्हें कभी ना कभी तो इस फाॅर्मेट को अलविदा कहना था, तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद खेल को अलविदा कहने से बड़ा पल और कोई नहीं हो सकता है। रोहित और कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं, रोहित ने टी20 में 4231 तो कोहली ने 4188 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...