Skip to main content

ताजा खबर

मेलबर्न में टूटा 87 साल पुराना रिकॉर्ड, मैच देखने आए फैंस ने पांच दिन में बना दिया नया कीर्तिमान

मेलबर्न में टूटा 87 साल पुराना रिकॉर्ड मैच देखने आए फैंस ने पांच दिन में बना दिया नया कीर्तिमान

Melbourne Cricket Ground, Australia. (Photo by Morgan Hancock – CA/Cricket Australia via Getty Images)

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच काफी रोमांचक परिस्थिति में पहुंच गया है। आज मुकाबले का पांचवें दिन का खेल जारी है। 5वें दिन के खेल में प्लेयर्स नहीं बल्कि स्टेडियम में मैच देखने आए फैंस ने 87 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए चौथी पारी में 340 रनों का टारगेट दिया है।

ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच का क्रेज अलग ही लेवल पर है। इस मैच को देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया में फैंस काफी बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने एक प्रेस रिलीज में कहा, ‘‘पांचवें दिन इस समय दर्शक संख्या 51371 है। अब तक कुल 350700 दर्शक इस टेस्ट के दौरान मौजूद रहे हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 1937 में छह दिन के टेस्ट में 350534 दर्शक पहुंचे थे।”

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैदान में सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा देखा जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा टेस्ट है। इससे पहले 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच ईडन गार्डन टेस्ट मैच को देखने के लिए कुल 4 लाख 65 हजार फैंस आए थे।

पांचवें दिन 50 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे Melbourne Cricket Ground

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एमसीजी पर पहले दिन 87,242 दर्शक मैच देखने पहुंचे थे, जबकि दूसरे दिन 85,147, तीसरे दिन 83,073 और चौथे दिन 43,867 दर्शक स्टेडियम आए थे। पांचवें दिन 51 हजार से ज्यादा दर्शक इस मैच को देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दर्शकों की उपस्थिति का रिकॉर्ड टूट गया।

सोमवार यानी 30 दिसंबर के दिन टिकट प्राइस ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के हिसाब से 10 डॉलर की थी। मेलबर्न क्रिकेट क्लब के प्रमुख स्टुअर्ट फॉक्स ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘‘मैंने किसी क्रिकेट मैच में ऐसा पहले नहीं देखा। स्टेडियम में पहले दिन से हमारा स्टाफ कह रहा है कि दर्शक कितने खुश थे।’’ बता दें कि, ऐसा ही कुछ एमसीजी के मैदान पर पहले भी देखने को मिला था, जब भारत ने साल 2022 में यहां पर टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला था, जिसमें कुल 90,293 फैंस स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे थे।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड...

महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो

Women’s T20 World Cup 2026: Lauren Bell (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह...

4 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इतिहास रचने से महज 1 विकेट दूर अक्षर पटेल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि भारत...