Skip to main content

ताजा खबर

मेरे टीम के साथी मुझे…: रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया किस चीज के लिए भारतीय खिलाड़ी अपने कप्तान को करते हैं जमकर ट्रोल

Rohit Sharma (Pic Source-X)

बीसीसीआई ने आज यानी 1 फरवरी को नमन अवार्ड 2025 का आयोजन किया था। इस शानदार इवेंट में कई धाकड़ भारतीय खिलाड़ियों को शानदार अवार्ड से सम्मानित किया गया।

भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस इवेंट में भाग लिया था और उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को भी काफी प्रोत्साहित किया। इस इवेंट के दौरान भारतीय महिला टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने रोहित शर्मा के साथ बातचीत की। इस बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि उनके टीम के साथी उन्हें किस चीज के लिए ट्रोल करते हैं।

बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि, ‘मेरी टीम के साथी मुझे भूलने के लिए चिढ़ाते हैं। मैं अपना वॉलेट और अपना पासवर्ड भूल जाता हूं लेकिन यह सच नहीं है, यह सब दो दशक पहले होता था।’

बता दें कि, कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि रोहित शर्मा अपनी चीजों को ही भूल जाते हैं। इसी को लेकर रोहित शर्मा ने अपना पक्ष रखा।

टीम इंडिया को इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेल रही है

बता दें कि, टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। अभी तक दोनों टीमों के बीच चार मैच खेले जा चुके हैं जिसमें टीम इंडिया ने तीन में जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों टीमों के बीच चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेटर एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने 15 रन से अपने नाम किया था।

अब इन दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टी20 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज होगी जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भाग लेना है जो 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में जरूर अपने नाम करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज हैदराबाद का सामना पंजाब से आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन...

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 6 मई बुधवार को आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ शेड्यूल की घोषणा, आधिकारिक तौर पर...

IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का एक और रोमांचक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 2026...