Skip to main content

ताजा खबर

मेरा हमेशा से यह सपना रहा है कि विराट कोहली मेरी तारीफ करें: नीतीश कुमार ने मेडन टेस्ट शतक जड़ने के बाद किया बड़ा खुलासा

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने इस बात का खुलासा किया कि यह उनका बचपन से सपना था कि अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली उनकी प्रशंसा करें। बता दें कि, इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेल रही है।

इस शानदार मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। नीतीश कुमार रेड्डी ने इस मुकाबले में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 114 रनों की जबरदस्त पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने इस बात का खुलासा किया कि ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने उनके शतक की प्रशंसा करें। यही नहीं नीतीश ने यह भी कहा कि स्टार खिलाड़ी ने उनसे बोला कि उनकी पारी की वजह से टीम ने मैच में बेहतरीन वापसी की।

युवा ऑलराउंडर ने कहा कि, ‘विराट कोहली को मैं बचपन से ही खेलते हुए देख रहा हूं और अनुभवी खिलाड़ी मेरे आदर्श रहे हैं। मुझे इस बात की भी खुशी है कि मैं उनके साथ खेल रहा हूं। जब कोहली ने शतक जड़ा तब मैं नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा हुआ था। मैं बहुत ही खुश हुआ। यही नहीं मैं भी शतक बनाया और उन्होंने मेरी तारीफ की। वो मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि मेरे शतक की वजह से ही टीम ने मैच में वापसी की। यह लम्हे के लिए मैं हमेशा ही सपना देखा था और काफी अच्छा लग रहा है कि उन्होंने मेरे लिए इतना कुछ बोला।’

सिराज के अंतिम गेंद पर डिफेंस के बाद दर्शक पूरी तरह से पागल हो गई थी: नीतीश कुमार रेड्डी

युवा खिलाड़ी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि, ‘जैसे ही सिराज ने अंतिम गेंद को डिफेंड किया तमाम दर्शक खुशी से पागल हो गए थे। यहां तक कि जब मैं भी शतक बनाया तब भी इतनी तेज आवाज नहीं आ रही थी। जिस तरीके से सिराज ने बल्लेबाजी की मैं शुक्रिया उनका कहना चाहूंगा कि उनकी वजह से ही मैंने अपना शतक पूरा किया।’

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। यही नहीं मेजबान ने टीम इंडिया के खिलाफ 333 रनों की बढ़त बना ली है। खेल का पांचवा और अंतिम दिन काफी रोमांचक होने वाला है।

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...