Skip to main content

ताजा खबर

‘मेरा काम अभी पूरा नहीं हुआ है’ – रोहित शर्मा की नजरें 2027 वर्ल्ड कप पर

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में आगे भी खेलते रहने का इरादा साफ कर दिया है। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से हटने के बाद अब रोहित का पूरा ध्यान 50 ओवर के क्रिकेट और 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है। उन्होंने कहा कि जब तक खिलाड़ी मैदान पर है, तब तक उसके सामने कुछ न कुछ हासिल करने का लक्ष्य रहता है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले जियोस्टार से बातचीत में रोहित ने अपने भविष्य और प्रेरणा को लेकर बात की। उन्होंने संकेत दिया कि उनका क्रिकेट सफर अभी खत्म नहीं हुआ है और वह आने वाले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे हैं।

2027 वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। 2023 में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले रोहित ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

रोहित के पास वनडे क्रिकेट का शानदार अनुभव है। उन्होंने 288 मैचों में 11,895 रन बनाए हैं, जिसमें 34 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं। उनका वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है, जो उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। वह वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी हैं।

वर्ल्ड कप के लिए अलग तैयारी जरूरी

रोहित ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट में अलग-अलग टीमों और मैदानों पर खेलने की चुनौती होती है। इसलिए हर मुकाबले के लिए रणनीति और तैयारी भी अलग रखनी पड़ती है। उनके मुताबिक यही चीज वर्ल्ड कप को खास और चुनौतीपूर्ण बनाती है।

भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे खेलेगा। पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा।

इसके बाद 2026 में भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच और श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे खेलेगा। 2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज भी तय है। ये मुकाबले भारत की वर्ल्ड कप तैयारियों का हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें – IND vs WI 2026, 1st ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

আরো ताजा खबर

सात साल बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में बाबर आजम की फीकी वापसी, महज 12 रन बनाकर सस्ते में हुए आउट

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की सात साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। प्रेसिडेंट ट्रॉफी ग्रेड-I...

SM Trends: 26 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) सात साल बाद पाकिस्तान के घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में वापसी करते हुए बाबर आजम कोई बड़ा असर नहीं छोड़ पाए। एबटाबाद में प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी...

26 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ‘यह भारत के लिए मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा’ – विराट कोहली ने 2027 का खिताब जीतने के लिए अपना सब कुछ...

SA vs AUS: जॉश इंग्लिस की उंगली में हुआ फ्रैक्चर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो वनडे से हुए बाहर

SA vs AUS: Josh Inglis Sidelined for Final Two ODIs in South Africa (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉश इंग्लिस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे दो...