Skip to main content

ताजा खबर

मुल्तान टेस्ट में जो रूट ने जड़ा दोहरा शतक, उड़ाई पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां

मुल्तान टेस्ट में जो रूट ने जड़ा दोहरा शतक उड़ाई पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां

Joe Root (Photo Source: X)

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का बल्ला इन दिनों थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में जो रूट ने दूसरा दोहरा शतक जड़ा है। मुल्तान में किसी बल्लेबाज का ये लंबे समय के बाद दोहरा शतक है। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग यहां तिहरा शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़ चुके हैं। हालांकि, अब मुल्तान के नए सुल्तान जो रूट कहे जाएंगे, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर दोहरा शतक जड़ना बड़ी बात है।

जो रूट ने 305 गेंदों में इस मैच में दोहरा शतक पूरा किया। मुल्तान में 2022 में जो रूट का बल्ला नहीं चला था, लेकिन इस बार उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाज को तहश-नहश कर दिया। यह टेस्ट करियर का जो रूट का ये छठा दोहरा शतक है। उन्होंने अपनी इस पारी में सिर्फ 14 चौके लगाए।

अपनी पारी के दौरान जो रूट ने सिंगल और डबल्स पर ज्यादा भरोसा जताया। यहां तक कि ये पिच सपाट है और इस पर बल्लेबाजी करना आसान है, लेकिन उन्होंने एक छोर संभालने का काम किया, क्योंकि पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए थे।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले भी दोहरा शतक लगा चुके हैं जो रूट

पाकिस्तान के खिलाफ वे मैनचेस्टर में 2016 में 254 रनों की पारी खेल चुके हैं। यही उनका बेस्ट स्कोर टेस्ट में है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ वे दो दोहरे शतक जड़ चुके हैं और एक-एक दोहरा शतक उन्होंने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा है। अगर रूट आज तेजी से बल्लेबाजी करते हैं तो वीरेंद्र सहवाग की तरह वो भी यहां तिहरा शतक भी जड़ सकते हैं।

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की टीम 149 ओवरों में 556 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जबकि इंग्लैंड की टीम ने 130 ओवरों में 658 रन बना लिए हैं और सिर्फ तीन विकेट गिरे हैं। पाकिस्तान के लिए तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा था, जबकि इंग्लैंड के लिए दो-दो बल्लेबाज दोहरा शतक लगा चुके हैं। जो रूट के बाद हैरी ब्रूक भी 200 रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद और आगा सलमान ने शतक जड़े थे।

আরো ताजा खबर

BCB ने घरेलू क्रिकेट के नए ढांचे को दी हरी झंडी; 6 टीमों और 3 फॉर्मेट के टूर्नामेंट में होगी कॉर्पोरेट भागीदारी

BCB (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने घरेलू क्रिकेट को नए तरीके से आयोजित करने के लिए छह टीमों वाली नई प्रतियोगिता को मंजूरी दे दी...

SM Trends: 21 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 21 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात...

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...