Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे नहीं पता, शायद यह सही समय….”- टी20 फॉर्मेट से संन्यास को लेकर बोले केन विलियमसन

“मुझे नहीं पता, शायद यह सही समय….”- टी20 फॉर्मेट से संन्यास को लेकर बोले केन विलियमसन

Kane Williamson (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप का 9वां संस्करण न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए बुरे सपने की तरह रहा है। शुरुआती दो मैचों में हार के बाद टीम सुपर-8 में पहुंचने में नाकाम रही। आपको बता दें टूर्नामेंट के इतिहास में न्यूजीलैंड के साथ ऐसा पहली बार हुआ है, जब वह ग्रुप स्टेज के बाद बाहर हुई है। ग्रुप-सी पॉइंंट्स टेबल में टीम ने 4 मैचों में दो जीत, और 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई।

टूर्नामेंट के अपने आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। यह मैच टीम के दिग्गज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप गेम था। इस बीच कप्तान केन विलियमसन ने भी क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है।

हमें अगले साल रेड-बॉल क्रिकेट खेलना है- केन विलियमसन

न्यूजीलैंड के व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद यह इस फॉर्मेट में भविष्य को लेकर सोचने का सही समय नहीं है। अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जाएगा, टीम अब पूरा फोकस उस पर करना चाहती है।

पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच के बाद केन विलियमसन ने ESPNCricinfo पर बात करते हुए कहा, “मुझे नहीं पता, अब और तब के बीच थोड़ा समय है, इसलिए यह एक टीम के रूप में फिर से संगठित होने के बारे में है। हमें अगले साल रेड-बॉल क्रिकेट खेलना है। इसलिए यह कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में वापस आ गया है, और हम देखेंगे कि आगे क्या होता है।” 

केन विलियमसन तीनों फॉर्मेट के महान खिलाड़ी माने जाते हैं। लेकिन टेस्ट और वनडे के मुकाबले टी20 में उनके रिकॉर्ड उतने खास नहीं है। विलियमसन ने अक्टूबर 2011 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक वह 93 मैचों में 2575 रन बना चुके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी वह टीम के लिए कुछ खास पारियां नहीं खेल पाए हैं। वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबलों में वह सस्ते में आउट हुए थे। वहीं पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मात्र 18 रन की पारी खेल पाए।

আরো ताजा खबर

10 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026: ‘कुलदीप यादव किसी भी दूसरी टी20 टीम में शामिल हो सकते थे’ – स्टीवन फिन ने जीत के बाद...

‘वह कोहली-रोहित का मिला-जुला रूप है’ संजू सैमसन की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने दिया बड़ा बयान 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए...

‘वो अमीर बच्चा जो गरीब बच्चों को हराने के लिए बुलाता है’ – शोएब अख्तर ने भारत की T20 WC जीत पर प्रतिक्रिया दी

Shoaib Akhtar reacts to India’s T20 World Cup victory (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत...

बुमराह से लेकर चक्रवर्ती तक, इन 5 गेंदबाजों ने झटके T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा विकेट 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हो चुका है। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला गया। फाइनल में टीम...