Skip to main content

ताजा खबर

‘मुझे थोड़ा अफसोस होता है’ पाकिस्तान क्रिकेट की वर्तमान हालत पर विचार करते हुए रविचंद्रन अश्विन

Ravichandran Ashwin and Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट इस समय अपने सर्वकालिक न्यूनतम स्तर का सामना कर रहा है। बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंचने के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट टीम का डाउनफाॅल देखने को मिला है। इस टूर्नामेंट के बाद पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज हारनी पड़ी।

तो वर्ल्ड कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तो यूएसए जैसी टीम से हारकर, उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। इसके अलावा पिछले महीने पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में भी हार सामना करना पड़ा था।

इस हार के बाद पाकिस्तान की क्रिकेट जगत में काफी आलोचना देखने को मिली थी। दूसरी ओर, अब पाकिस्तान क्रिकेट के इस डाउनफाॅल पर, भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का बड़ा बयान सामने आया है। अश्विन का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान की यह हालत देखकर काफी अफसोस होता है।

रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि अश्विन ने हाल में ही इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में कहा- मैं सच बोल रहा हूं जब मैं कहता हूं कि पाकिस्तान क्रिकेट की वर्तमान स्थिति और वे जिस दौर से गुजर रहे हैं, उससे मुझे थोड़ा अफसोस होता है। क्योंकि कुछ सबसे असाधारण क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के लिए खेला है, और यह बहुत अच्छी टीम थी।

देखें अश्विन की इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो

Ravi Ashwin: Pakistan cricket’s current state is disappointing. Their rich history featured fearless players, but constant captaincy shifts have introduced uncertainty and that’s why players play for themselves. pic.twitter.com/Ar4fIbQyWf

— ٰImran Siddique (@imransiddique89) October 4, 2024

दूसरी ओर, आपको पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बारे में जानकारी दें, तो वह 7 अक्टूबर से तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का सामना करने वाली है। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज में पाकिस्तान कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 7-11 अक्टूबर: मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान

दूसरा टेस्ट 15-19 अक्टूबर: मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान

तीसरा टेस्ट 24-28 अक्टूबर: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...