Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे किंग बुलाना बंद करें मैं कोई…”, बाबर आजम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले फैंस और मीडिया से की खास अपील

Babar Azam (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले अपने फैंस और मीडिया से एक खास अपील की है। बाबर आजम ने कहा है कि उन्हें फैंस और मीडिया ‘किंग’ बुलाना बंद‌ करें। बता दें कि, बाबर आजम के लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को ‘किंग’ बुलाना शुरू कर दिया था।

पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बाबर आजम पाकिस्तान की ओर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। इस समय वह पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में खेल रहे हैं। पाकिस्तान ने इस त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और उन्हें अब न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलना है। बाबर आजम इस सीरीज में दो मैचों में सिर्फ 33 रन ही बना पाए हैं।

इस बीच बाबर आजम ने मीडिया को बताया कि,’आप मुझे किंग बुलाना बंद करें। मैं कोई किंग नहीं हूं। अब मेरे लिए नई भूमिका है। जो पहले हो चुका है उसे रहने दिया जाए। हर मैच में एक नई चुनौती होती है और मैं इस समय और भविष्य पर ही ज्यादा से ज्यादा फोकस करना चाह रहा हूं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम एक योजना के तहत खेलने के लिए उतरी थी और मैंने उसी के तहत बल्लेबाजी की। मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की।’

साउथ अफ्रीका को हराकर पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बनाई

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। कराची के नेशनल स्टेडियम में हुए तीसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने इस मैच को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मेजबान की ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 122* रनों की धमाकेदार पारी खेली, जबकि सलमान अली आग ने 134* रनों का योगदान दिया।

इन दोनों ही खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 260 रनों की मैच विनिंग साझेदारी की। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच 14 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम फाइनल मैच में अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...