Skip to main content

ताजा खबर

मुझे ऐसा लग रहा है कि शाकिब की आंखों में काफी परेशानी है: एबी डिविलियर्स ने अनुभवी ऑलराउंडर के हेलमेट के Strap के चबाने को लेकर अपना पक्ष रखा

Shakib Al Hasan (Pic Source-X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को बल्लेबाजी करते समय अपने हेलमेट के Strip को चबाते हुए देखा गया था। बता दें कि, शाकिब अल हसन पहले टेस्ट के खेल के दूसरे दिन तब बल्लेबाजी करने उतरे जब उनकी टीम का स्कोर 36 रन पर चार विकेट था।

दबाव में होने के बावजूद शाकिब अल हसन ने अपनी पारी को बेहतरीन तरीके से शुरू किया और कुछ बाउंड्री भी जड़ी। हालांकि तमाम लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान थे कि आखिर क्यों शाकिब अल हसन अपने हेलमेट के धागे को चबा रहे हैं। इसी को लेकर अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अपना पक्ष रखा है। एबी डिविलियर्स के मुताबिक उन्होंने यह अजीबोगरीब तकनीक का इस्तेमाल इसलिए किया था क्योंकि उनकी आंखों में परेशानी हो रही थी।

एबी डिविलियर्स ने अपने आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान शाकिब अल हसन को बल्लेबाजी करते समय अपने हेलमेट के Strap को चबाते हुए देखा गया। मुझे यह बात समझ में आ गई है क्योंकि उन्होंने खुद यह बताया था कि उनकी आंखों में परेशानी हो रही है और ऐसा ही कुछ मेरे करियर के अंत में भी मेरे साथ हुआ था।’

शाकिब अल हसन ऐसा इसलिए कर रहे थे ताकि उनका बैलेंस बना रहे: एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मुझे बैलेंस की चीजों से कभी भी कोई परेशानी नहीं हुई है खासतौर पर मेरे पूरे करियर में। यही नहीं मेरी आंखों में परेशानी होने से पहले भी ऐसा नहीं हुआ था। मेरी यही कोशिश रहती थी कि मेरी ठुड्डी मेरे बाएं कंधे के पास रहे ताकि मैं अपना बैलेंस ना खो जाऊं। शाकिब अल हसन ने भी ऐसा ही करने की कोशिश की। उनकी आंखों में काफी परेशानी है और यही वजह है कि उन्होंने यह फैसला लिया है।’

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच इस समय दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसमें मेजबान 1-0 से आगे है। बांग्लादेश की ओर से अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने इस टेस्ट सीरीज में अपनी छाप नहीं छोड़ी है। इस समय इन दोनों टीमों के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद काइल जेमिसन का जोरदार रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो!

Kyle Jamieson (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 43 में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने थे।...

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...