Skip to main content

ताजा खबर

मुझे ऐसा लगता है कि Sam Kontas…: पूर्व खिलाड़ी ने युवा बल्लेबाज को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

मुझे ऐसा लगता है कि Sam Kontas…: पूर्व खिलाड़ी ने युवा बल्लेबाज को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

Sam Kontas (Pic Source-X)

भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम में युवा खिलाड़ी Sam Kontas की एंट्री हुई थी। मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में Sam Kontas ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 60 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी।

Sam Kontas की इस पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने बड़ा बयान दिया है। स्टीव हार्मिसन का मानना है कि यह युवा खिलाड़ी भविष्य में टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करेगा।

स्टीव हार्मिसन ने Talksports Cricket पर बात करते हुए कहा कि, ‘मेरा एक भाग कहता है कि Sam Kontas 10 टेस्ट मैच भी नहीं खेलेंगे लेकिन एक भाग यह भी कहता है कि यह युवा खिलाड़ी जबरदस्त सुपरस्टार बनेगा। उनके पास सभी प्रकार के शॉट्स हैं। सिर्फ आक्रामक ही नहीं बल्कि उनका डिफेंसिव तकनीक भी शानदार है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वो डेविड वॉर्नर की तरह ही खेलना चाहते हैं।

अगर इंग्लैंड के खिलाफ Sam Kontas टीम की ओपनिंग करते हैं तो मुझे काफी खुशी होगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि भविष्य में Sam Kontas को और भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।’

Sam Kontas को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया

ऑस्ट्रेलिया को अब श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। आगामी टेस्ट सीरीज की ऑस्ट्रेलिया टीम में Sam Kontas को भी शामिल किया गया है। Sam Kontas के लिए अब असली परीक्षा यह होगी कि वो स्पिनर्स के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं। श्रीलंका में स्पिनर को काफी मदद मिलती है और यह देखना बेहद महत्वपूर्ण होगा कि युवा खिलाड़ी आगामी टेस्ट सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते हैं?

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 29 जनवरी से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच दोनों टेस्ट मैच गाले में खेले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...