Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई फैंस ने मांगी हार्दिक पांड्या से माफी, IPL 2024 के दौरान शानदार ऑलराउंडर को किया था जमकर ट्रोल

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बेहतरीन फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया। भारतीय टीम की ओर से हार्दिक पांड्या ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की और तीन ओवर में 20 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।

हार्दिक पांड्या ने महत्वपूर्ण समय पर दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन का विकेट झटका। इसके बाद उन्होंने डेविड मिलर को भी आउट कर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

आज यानी 4 जुलाई को तमाम भारतीय फैंस अपनी टीम के विजय रथ का मुंबई में इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ मुंबई फैंस ने अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से माफी भी मांगी। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दौरान तमाम फैंस को हार्दिक पांड्या की आलोचना करते हुए देखा गया था। तमाम लोग उनको मुंबई में जमकर Boo कर रहे थे।

इंडिया टुडे के मुताबिक भारतीय क्रिकेट फैंस ने हार्दिक पांड्या से माफी मांगी और कहा कि उनके अंतिम ओवर की वजह से ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया। सभी लोग अपनी गलती के लिए काफी निराश है।

मुंबई के मरीन ड्राइव में भारतीय टीम का विजय रथ निकलेगा

भारतीय टीम बारबाडोस से रवाना हो चुकी है और अपने देश वापस आ चुकी है। उन्होंने आज यानी 4 जुलाई को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की और टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। यही नहीं तमाम भारतीय खिलाड़ियों ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के अपने अनुभव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काफी रोमांचक बातें बताई।

कुछ ही देर में भारतीय टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचेगी जहां तमाम फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुंबई में ही उनका विजय रथ निकलेगा। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

আরো ताजा खबर

“अगर मैं मैच रेफरी होता, तो गांगुली को बैन कर देता” – 2001 ईडन गार्डन्स टॉस विवाद पर जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath Claims Sourav Ganguly Deserved a Ban for the Infamous 2001 Toss Delay (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दीप दासगुप्ता ने चुनी भारतीय टीम, रणजी में 30 विकेट लेने वाले गेंदबाज को नहीं दी जगह

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने, श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने...

“विराट कोहली ने मुझे स्पॉन्सर किया…” CWG 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली साक्षी चौधरी का बड़ा खुलासा

CWG 2026 Gold Medallist Sakshi Chaudhary Reveals Virat Kohli Sponsored Her Career (image via X) भारतीय बॉक्सर साक्षी चौधरी ने ग्लासगो में 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 51 किलोग्राम...

एक नहीं बल्कि इतने भारतीय खिलाड़ी है चोटिल, लिस्ट में बड़े नाम देखकर चौंक जाएंगे आप

Indian Cricket Faces Mounting Injury Crisis (image via getty) हाल के कुछ हफ्तों में टीम इंडिया को चोटों की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घुटने में सूजन,...