Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का क्या रहा टर्निंग पॉइंट? जानें यहां

MI vs DC (Photo Source: BCCI)

आज यानी 21 मई को आईपीएल 2025 का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को मुंबई इंडियंस ने 59 रन से अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस की ओर से सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को पहला झटका तीसरे ओवर में 23 के स्कोर पर लगा, जब रोहित शर्मा 5 गेंदों में 5 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान का शिकार बन गए। इसके बाद पावरप्ले के आखिरी ओवर में विल जैक्स (21) मुकेश कुमार के खिलाफ आउट हुए।

विल जैक्स के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 55 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 73 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके चलते टीम 180 के मजबूत टोटल तक पहुंच पाई।

नमन धीर ने भी सूर्या का अच्छा साथ निभाते हुए 8 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों खिलाड़ियों ने पारी के आखिरी दो ओवर में मुकेश कुमार और दुष्मंथा चमीरा को आड़े हाथों लेते हुए 48 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। मुंबई इंडियंस की पारी के अंतिम दो ओवर ही इस मैच का टर्निंग पॉइंट रहे।

मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 121 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली टीम की ओर से समीर रिजवी ने 39 रन की बहुमूल्य पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके।

बाकी गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने वाली चौथी टीम बन गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लीग से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है।

আরো ताजा खबर

‘युवा लीडर पर भरोसा करना एक साहसिक कदम है’, शुभमन गिल के टेस्ट कप्तान नियुक्त किए जाने पर माइकल वॉन

Michael Vaughan and Shubman Gillभारत ने शुभमन गिल को टीम का नया टेस्ट कप्तान नियुक्त किया है, जिनके अगुवाई में मेन इन ब्लू इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट...

कप्तानी से काफी मैच्यूरिटी और जिम्मेदारी आती है: श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer (Pic Source-X)आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को पहुंचाने के बाद, श्रेयस अय्यर ने जारी मुंबई टी20 लीग 2025 के सीजन में मुंबई फाल्कंस को प्लेऑफ में...

मैं चाहता हूं कि यह युवा भारतीय टीम विराट कोहली की विरासत को आगे बढ़ाए: मोंटी पनेसर

Monty Panesar and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)भारतीय क्रिकेट टीम इस समय शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए एकदम...

बीसीसीआई ने रोहित के वनडे रिटायरमेंट की कर ली थी प्लानिंग, लगा था चैंपियंस ट्रॉफी के बाद ले लेंगे संन्यास, सामने आई रिपोर्ट

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)रोहित शर्मा अब तक के सबसे महान व्हाइट बॉल बल्लेबाजों में एक हैं। उन्होंने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले...