Skip to main content

ताजा खबर

मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए Bevon Jacobs को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए मिली न्यूजीलैंड टीम में जगह 

मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए Bevon Jacobs को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए मिली न्यूजीलैंड टीम में जगह 

Bevon Jacobs (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 28 दिसंबर से शुरू होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए विस्फोटक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज बेवाॅन जैकब्स (Bevon Jacobs) को पहली बार टीम में शामिल किया है।

युवा खिलाड़ी का टीम में सेलेक्शन घरेलू क्रिकेट और सुपर स्मैश टी20 में शानदार प्रदर्शन करने के चलते हुआ है। सुपर स्मैश में Bevon Jacobs ने Canterbury Kings के लिए खेलते हुए 6 मैचों में 188.73 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से कुल 134 रन बनाए थे।

साथ ही बता दें कि पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हुए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में Bevon Jacobs को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।

मैनेजमेंट ने युवा खिलाड़ी पर स्काउटिंग टीम की राय के बाद बोली लगाई थी। देखने लायक बात होगी कि श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज और अगर उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिलता है, तो वह कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

खैर, 22 वर्षीय युवा खिलाड़ी के कीवी टीम में सेलेक्शन को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के सेलेक्टर Sam Wells ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- यह स्पष्ट रूप से बेवॉन और उसके परिवार के लिए एक रोमांचक समय है।

वह काफी प्रतिभा वाला एक होनहार खिलाड़ी है और हम उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उजागर करने के लिए उत्सुक हैं। उनके पास स्पष्ट रूप से बल्ले से बहुत ताकत है, लेकिन उन्होंने लंबे प्रारूपों में भी दिखाया है कि उनके पास एक अच्छी तकनीक और स्वभाव है।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मिशेल हे, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, मिशेल हे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग।

আরো ताजा खबर

शान मसूद से क्यों छिनी कप्तानी और बाबर आजम को दोबारा कैसे मिली कमान? चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद ने खोला राज

Aaqib Javed Explains Pakistan’s Test Captaincy Switch (image via getty) रविवार, 5 जुलाई को पाकिस्तान क्रिकेट में एक बड़े बदलाव के तहत, वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले...

एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’

Ellyse Perry (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND 2026, 3rd T20I: Match Preview (image via getty) 5 मैचों की टी20आई सीरीज में, भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20आई मैच 7 जुलाई, मंगलवार को नॉटिंघम...

‘मैं नहीं चाहती कि यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप हो’ T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद बोलीं नट सीवर ब्रंट

Nat Sciver-Brunt (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली 7 विकेट से करारी शिकस्त के बावजूद, इंग्लैंड की कप्तान नट...