Skip to main content

ताजा खबर

मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद के सामने भारी संकट, पाकिस्तान की टेस्ट टीम और काव्या मारन की फ्रेंचाइजी में किसे चुनेंगे?

abrar ahmed (Image credit Twitter - X)
abrar ahmed (Image credit Twitter – X)

पाकिस्तान के स्टार लेग स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) इन दिनों मुश्किल स्थिति में हैं। उन्हें एक तरफ वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में चुने जाने की उम्मीद है, जबकि दूसरी ओर इंग्लैंड की प्रतिष्ठित टी20 प्रतियोगिता द हंड्रेड में भी उनकी भागीदारी तय है। दोनों टूर्नामेंट की तारीखें आपस में टकरा रही हैं, जिससे अबरार और उनके मैनेजमेंट के सामने बड़ा फैसला खड़ा हो गया है।

इस साल द हंड्रेड की नीलामी में भारतीय उद्योगपति परिवार से जुड़ी काव्या मारन की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को करीब 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.3 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

इस सौदे ने भारत में काफी चर्चा बटोरी थी। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस फैसले का विरोध किया और फ्रेंचाइजी की आलोचना भी की। इसके बावजूद टीम प्रबंधन अपने फैसले पर कायम रहा और अब उम्मीद कर रहा है कि अबरार पूरे टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा बनें।

चयन हुआ तो मुश्किल होगा फैसला

रिपोर्ट के अनुसार, अगर पाकिस्तान चयन समिति अबरार को टेस्ट टीम में शामिल करती है, तो उनके लिए द हंड्रेड खेलना मुश्किल हो सकता है। द हंड्रेड 21 जुलाई से शुरू होगा, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट 25 जुलाई से खेला जाएगा।

ऐसे में दोनों कार्यक्रम एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। माना जा रहा है कि पाकिस्तान टीम को वेस्टइंडीज की परिस्थितियों में एक गुणवत्ता वाले लेग स्पिनर की जरूरत है और अबरार इस भूमिका के मजबूत दावेदार हैं।

सभी की नजरें चयन समिति के फैसले पर

अब सबकी निगाहें पाकिस्तान की चयन समिति पर टिकी हैं, जो जल्द ही टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान करेगी। अगर अबरार का चयन होता है तो उन्हें देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी प्रतिबद्धता निभाने के बीच कठिन फैसला लेना पड़ सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह राष्ट्रीय टीम को प्राथमिकता देते हैं या फिर द हंड्रेड में अपनी फ्रेंचाइजी के साथ मैदान पर उतरते हैं?

আরো ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड...

महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो

Women’s T20 World Cup 2026: Lauren Bell (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह...

4 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इतिहास रचने से महज 1 विकेट दूर अक्षर पटेल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि भारत...