Skip to main content

ताजा खबर

मिशन साउथ अफ्रीका पर निकले Suryakumar Yadav, युवा टीम पर होगी जीत की जिम्मेदारी

Team India (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया की टी20 कप्तानी में Suryakumar Yadav लगातार सफल हो रहे हैं, ऐसे में अब उनसे सीरीज दर सीरीज उम्मीद बढ़ती जा रही है। इस बीच अब टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा, साथ ही इस बार भारत के युवा खिलाड़ियों पर इस सीरीज में जीत की जिम्मेदारी होगी।

टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा सफल रहे हैं Suryakumar Yadav

जी हां, Suryakumar Yadav टीम इंडिया से खेलते हुए टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा सफल रहे हैं, टेस्ट प्रारूप में उनको एक मैच ही खेलने का मौका मिला है। तो वनडे क्रिकेट में वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे, लेकिन टी20 क्रिकेट में SKY ने दमदार प्रदर्शन किया और उसी की बदौलत उनको कप्तानी दी गई। वैसे सूर्यकुमार टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक लगा चुके हैं, तो दूसरी ओर हाल ही में टीम इंडिया ने SKY की कप्तानी में लंका और बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है। अब देखना अहम होगा की अफ्रीका में उनकी कप्तानी कैसी रहती है।

युवा ब्रिगेड के साथ ‘मिशन अफ्रीका’ पर निकले Suryakumar Yadav

*टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हुई युवा खिलाड़ियों से लबरेज टीम इंडिया।
*तिलक और सूर्यकुमार यादव ने रवाना होने से पहले तस्वीर की इंस्टाग्राम पर पोस्ट।
*Suryakumar Yadav की कप्तानी में भारतीय टीम खेलेगी अफ्रीका के खिलाफ 4 टी20 मैच।
*8 तारीख को खेला जाएगा पहला मैच, Ramandeep-Vyshak का पहली बार हुआ टीम में चयन।

Suryakumar Yadav ने साथी खिलाड़ियों के साथ ये तस्वीर की है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

SKY इस टीम की करेंगे कप्तानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अफ्रीका टीम बदला लेने के लिए बेताब है

इस टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका टीम बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वो बदला होगा टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का। जहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ था, इस फाइनल मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को मात दी थी और खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में अफ्रीका टीम बदले की आग में जल रही है और घरेलू मैदान पर टीम इंडिया को धूल चटाना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...