Skip to main content

ताजा खबर

महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा के बीच यह रही तीन बड़ी समानता

महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा के बीच यह रही तीन बड़ी समानता

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में गिना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बता दें, धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

जैसे क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी काफी प्रसिद्ध नाम है वैसे ही जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा काफी जाना-माना नाम है। हाल ही में नीरज चोपड़ा ने पहले ओलंपिक 2024 में रजत पदक अपने नाम किया था। उनका प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। बता दें, नीरज चोपड़ा भारत के पहले एथलीट बने थे जिन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

आज हम आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा के बीच तीन समानताओं के बारे में।

1- जीतने की सोच

महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा के बीच यह रही तीन बड़ी समानता

Neeraj Chopra (Image Credit- Twitter X)

महेंद्र सिंह धोनी को जब भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था तब वो काफी युवा थी। हालांकि उनकी कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी इवेंट्स की ट्रॉफी को जीता। यही नहीं धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में पहला स्थान हासिल किया।

ऐसे ही नीरज चोपड़ा ने भी अपने खेल में हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अभी तक नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक के बाद से जितने भी इवेंट्स में हिस्सा लिया है उन सब में उन्होंने मेडल जीता है। जुलाई 23, 2024 के मुताबिक वो रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है।

2- दोनों ही एथलीट काफी शांत स्वभाव के हैं

महेंद्र सिंह धोनी और नीरज चोपड़ा के बीच यह रही तीन बड़ी समानता

MS Dhoni (Pic Source-X)

महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा ही कैप्टन कूल के नाम से जाना गया है। ऐसा बहुत ही कम बार देखने को मिला है कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट फील्ड पर किसी चीज को लेकर गुस्सा हुए हो। उनके शांत स्वभाव की वजह से ही भारत ने कई मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

नीरज चोपड़ा के करियर के शुरुआती दिनों में ही होने काफी धैर्य के साथ जैवलिन थ्रो में हिस्सा लेते हुए देखा गया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में भी ऐसा देखा गया की 6 में से चार बार उन्होंने फाउल किया था लेकिन उसके बावजूद भारतीय एथलीट ने बिल्कुल भी गुस्सा नहीं किया और रजत पदक अपने नाम किया।

3- चोटिल होने के बावजूद हमेशा किया है बेहतरीन प्रदर्शन

3- चोटिल होने के बावजूद हमेशा किया है बेहतरीन प्रदर्शन Paris Olympic Neeraj Chopra

Paris Olympic Neeraj Chopra (Photo Source: Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के घुटने में चोट लगी हुई थी लेकिन उसके बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी ने पूरे सीजन में भाग लिया। यही नहीं उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस सीजन के फाइनल में टीम ने गुजरात टाइटंस को हराया था।

पेरिस ओलंपिक के दौरान भी नीरज चोपड़ा चोटिल हो गए थे। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और रजत पदक अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा की फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...