Skip to main content

ताजा खबर

महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 का नया शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब है भारत vs पाकिस्तान महामुकाबला?

महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 का नया शेड्यूल हुआ जारी जानें कब है भारत vs पाकिस्तान महामुकाबला

Women’s T20 World Cup 2024 (Source X)

Women’s T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के टूर्नामेंट आयोजन से मना करने के बाद अब विश्व कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया जाएगा जिसके सभी मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। आयोजन स्थल को फाइनल करने के बाद अब आईसीसी ने संशोधित शेड्यूल कार्यक्रम की घोषणा की है।

महिला टी20 वर्ल्ड 2024 के ग्रुप और सभी टीमें

महिला टी20 वर्ल्ड कप में दस टीमें हिस्सा लेंगी और इनके बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप ए में- ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा गया है।

वहीं, ग्रुप बी में- दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड शामिल हैं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के वार्मअप कब खेले जाएंगे?

टूर्नामेंट से पहले 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 वार्मअप मैच खेले जाएंगे।

महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 फॉर्मेट

इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम चार ग्रुप मैच खेलेगी। प्रत्येक समूह से टॉप दो टीमें 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को दुबई में होगा।

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए एक आरक्षित दिन भी रखा गया है। अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो सेमीफाइनल राउंड-1 खेलेगा। दुबई और शारजाह में कुल मिलाकर 23 मैच खेले जाएंगे।

महिला T20 वर्ल्ड कप 2024: कब होगा भारत और पाकिस्तान का मैच?

भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों को एक ग्रुप में रखा गया है। 6 अक्टूबर को पाकिस्तान का मुकाबला भारतीय महिला टीम से होगा। यह मैच दुबई में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

यहां देखें: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ल‍िए भारतीय मह‍िला टीम

महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 का नया शेड्यूल

यहाँ देखें: – Indian Squad for Women’s T20 World Cup 2024

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...