Skip to main content

ताजा खबर

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 18 वर्षीय टिली कोर्टीन-कोलमैन को मिला मौका

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, 18 वर्षीय टिली कोर्टीन-कोलमैन को मिला मौका

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X)

इंग्लैंड ने जून 2026 में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम की कप्तानी अनुभवी ऑलराउंडर नैट स्किवर-ब्रंट को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी चार्ली डीन को दी गई है।

इस टीम की सबसे खास बात 18 साल की युवा स्पिनर टिली कोर्टीन-कोलमैन का चयन है। वह अभी तक इंटरनेशनल मैच नहीं खेली हैं, लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें सीधे वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है। टीम में कुल तीन लेफ्ट-आर्म स्पिनर शामिल हैं – टिली के अलावा लिन्से स्मिथ और सोफी एक्लेस्टोन

कुछ बड़े नाम बाहर

इंग्लैंड की नियमित लेग स्पिनर सारा ग्लेन इस बार टीम में शामिल नहीं हैं, क्योंकि वह उंगली की चोट से उबर रही हैं। तेज गेंदबाजी की अगुवाई लॉरेन बेल करेंगी। उनके साथ लॉरेन फिलर और इसी वोंग भी टीम में शामिल हैं।

ऑलराउंडर्स में डैनी गिब्सन और फ्रेया केम्प टीम को संतुलन देते नजर आएंगे। टीम में अनुभव की भी कमी नहीं है। डैनी व्याट-हॉज अपना आठवां टी20 वर्ल्ड कप खेलने जा रही हैं, जो टीम के लिए बहुत बड़ी बात है।

कोच का बयान

टीम के मुख्य कोच शार्लोट एडवर्ड्स ने कहा कि इस बार टीम का चयन करना काफी मुश्किल था, क्योंकि खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने घर में वर्ल्ड कप खेलना टीम के लिए खास मौका है और सभी खिलाड़ी इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

इंग्लैंड अपने अभियान की शुरुआत 12 जून को श्रीलंका के खिलाफ करेगी। टूर्नामेंट से पहले टीम न्यूजीलैंड महिला टीम और भारत महिला टीम के खिलाफ सीरीज खेलेगी, जिससे उन्हें अच्छी तैयारी का मौका मिलेगा।

कुल मिलाकर इंग्लैंड की टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। अगर टीम इसी संतुलन के साथ खेलती है, तो वह इस वर्ल्ड कप में मजबूत दावेदार साबित हो सकती है।

আরো ताजा खबर

12 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया...

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा!

NZ’s Williamson retires from international cricket (image via X) न्यूजीलैंड के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर माने जाने वाले केन विलियमसन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 साल के विलियमसन...

IND vs AFG 2026, 1st ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG, 1st ODI: match preview (image via X) टीम इंडिया 13 जून को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे इंटरनेशनल मैच...

वैभव सूर्यवंशी के सीनियर टीम में डेब्यू पर मंडराए काले बादल, आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड का बयान आया सामने

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में युवा टैलेंट वैभव सूर्यवंशी के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर काफी उत्साह है। हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के...