Skip to main content

ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में स्मार्ट रिप्ले सिस्टम का इस्तेमाल होने जा रहा है, इसके बारे में सब कुछ जाने यहां

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में स्मार्ट रिप्ले सिस्टम का इस्तेमाल होने जा रहा है इसके बारे में सब कुछ जाने यहां

ICC Womens T20 World Cup Trophy 2024

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से UAE में होने जा रही है। यही नहीं पहली बार किसी आईसीसी इवेंट में स्मार्ट रिप्ले सिस्टम भी देखा जाएगा। इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2024 और द हंड्रेड टूर्नामेंट में भी हो चुका है।

स्मार्ट रिप्ले सिस्टम में टीवी अंपायर को Hawk-Eye ऑपरेटर से सीधे महत्वपूर्ण चीजों का पता चलता है जो कि अंपायर के साथ उन्हें के रूम में बैठे होते हैं। इससे अंपायर को भी काफी मदद मिलेगी क्योंकि वो Hawk-Eye कैमरा से हर मूवमेंट को 8 हाई स्पीड कैमरा के जरिए देख पाएंगे।

हॉक-आई कैमरों को शामिल करने से टीवी अंपायर को पहले की तुलना में अधिक दृश्यों तक पहुंच प्राप्त करने में मदद मिलेगी, साथ ही स्प्लिट-स्क्रीन इमेजिंग भी उपलब्ध होगी। उदाहरण के रूप में, यदि एक स्टंपिंग को Hawk-Eye कैमरों के माध्यम से, टीवी अंपायर स्प्लिट स्क्रीन दृश्यों का अनुरोध करने में सक्षम होगा, तो वो आसानी से देख सकते हैं की गेंद और बल्ले के बीच कोई अंतर है और कैच आउट होने के लिए UltraEdge से भी पूछने की जरूरत नहीं होगी।

अगर गेंद और बल्ले के बीच गैप होता है तो UltraEdge की जरूरत नहीं होगी और अंपायर कैमरे के जरिए ही अलग-अलग एंगल से खिलाड़ी के आउट को लेकर अपना फैसला सुना सकता है।

3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट

बता दें कि, आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच 3 अक्टूबर को शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 3 अक्टूबर को ही इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का दूसरा मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच में होगा।

टीम इंडिया अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 अक्टूबर को खेलेगी। इसके बाद उन्हें 6 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है। सभी टीमें आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है।

আরো ताजा खबर

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...

‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया...