
Craig McMillan (Image Credit- Twitter X)
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज क्रेग मैकमिलन (Craig McMillan) को आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले, महिला क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि महिला टीम में ये जिम्मेदारी संभालने से पहले क्रेग न्यूजीलैंड की पुरुष टीम में 2014 से 2019 तक बल्लेबाजी की कोचिंग संभाल चुके हैं। यह वो दौर था जब न्यूजीलैंड ने लगातार 2 बार, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
क्रेग न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम में हेड कोच बेन स्वेयर (Ben Sawyer) के साथ काम करते हुए नजर आएंगे। साथ ही वह टीम में अपनी इस नई जिम्मेदारी को, न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली सीरीज में के दौरान संभालेंगे। साथ ही बता दें कि वह आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए फील्डिंग कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आए थे।
क्रेग मैकमिलन के क्रिकेट करियर पर एक नजर
दूसरी ओर, आपको क्रेग मैकमिलन के क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह न्यूजीलैंड के लिए 10 साल लंबे चले क्रिकेट करियर में कुल 260 इंटरनेशनल मैच खेलने में कामयाब रहे थे।
इस दौरान उन्होंने 55 टेस्ट, 197 वनडे और 8 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 3116 टेस्ट, 4707 वनडे और 187 टी20 रन बनाए हैं। बता दें कि मैकमिलन ने मात्र 21 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के लिए साल 1997 में डेब्यू किया था, तो वहीं उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2007 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम में सहायक कोच की भूमिका मिलने के बाद Craig McMillan ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- मैं इस नियुक्ति और फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की कोचिंग में शामिल होने को लेकर उत्साहित हूं।
न्यूजीलैंड की महिला टीम परिवार का हिस्सा बनना बहुत अच्छा होगा, क्योंकि हम नौ महीने के व्यस्त कार्यक्रम में आगे बढ़ रहे हैं और हमारे सामने कुछ रोमांचक चुनौतियां हैं। मैंने पिछले कुछ सीजन में इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को करीब से देखा है और ग्रुप को आगे बढ़ाने के लिए मैनेजमेंट टीम में शामिल होने का इंतजार नहीं कर सकता।
Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’
Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

