Skip to main content

ताजा खबर

महिला टी20 एशिया कप 2024 का होस्ट ब्रॉडकास्टर डिज्नी स्टार को नियुक्त किया गया

महिला टी20 एशिया कप 2024 का होस्ट ब्रॉडकास्टर डिज्नी स्टार को नियुक्त किया गया

INDIA WOMEN (Photo Source: X)

एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने महिला एशिया कप 2024 के होस्ट ब्रॉडकास्टर के रूप में डिज्नी स्टार को नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट 19 जुलाई से 28 जुलाई तक टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। पिछले काफी समय से तमाम क्रिकेट फैंस इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

डिज्नी स्टार भी यही चाहेगा कि तमाम क्रिकेट फैंस इस आगामी टूर्नामेंट का लुफ्त काफी अच्छी तरह से उठाए। बता दें, डिज्नी स्टार पर महिला क्रिकेट के ब्रॉडकास्ट की शुरुआत महिला वर्ल्ड कप 2013 से हुई थी। तमाम लोगों ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का लुफ्त काफी अच्छी तरह से उठाया था।

बता दें, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ACC महिला एशिया कप की शानदार ट्रॉफी को सात बार अपने नाम किया है। अभी तक इस टूर्नामेंट के आठ सीजन खेले गए हैं जिसमें से सात बार भारत ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को हासिल किया है। एक बार बांग्लादेश ने इसे जीता था। आगामी सीजन में एशिया की टॉप 8 टीमें में इसमें भाग लेंगी। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेशिया, थाईलैंड, नेपाल और UAE को इस बेहतरीन टूर्नामेंट में आपस में भिड़ते हुए देखा जाएगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने किया बड़ा खुलासा

BCCI के सचिव और ACC के अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि, ‘हम इस चीज को लेकर काफी उत्साहित हैं कि हमारी डिज्नी स्टार के साथ ही साझेदारी और भी बेहतर होने जा रही है। डिज्नी स्टार महिला एशिया कप 2024 का होस्ट ब्रॉडकास्टर होगा। उन्होंने जिस तरीके से महिला क्रिकेट को प्रमोट किया है और क्रिकेट के खेल को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया है वो सच में कमाल का है।

हम श्रीलंका में होने वाले इस शानदार टूर्नामेंट के लिए काफी उत्साहित है और मुझे पूरा भरोसा है कि डिज्नी स्टार महिला एशिया कप 2024 की ब्रॉडकास्टिंग काफी अच्छी तरह से करेगा।’

डिज्नी स्टार के स्पोर्ट्स हेड संजोग गुप्ता ने कहा कि, ‘ACC महिला एशिया कप 2024 के सपोर्ट में हम सब हैं और मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है कि हमें इसका होस्ट ब्रॉडकास्टर बनाया गया है। हमें इस चीज की भी काफी खुशी है कि महिला क्रिकेट काफी तेजी से बढ़ रहा है और हम खुद यही चाहते हैं कि यह एक नई ऊंचाई तक पहुंच सके। हम युवा महिला खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करना चाहते हैं कि वो भविष्य में क्रिकेट को अपना प्रोफेशन बना सके।’

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...