Skip to main content

ताजा खबर

महिला एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू का कहर, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास

Nashra Sandhu(Image credit Twitter - X)
Nashra Sandhu (Image credit Twitter – X)

पाकिस्तान की स्टार स्पिनर नशरा संधू (Nashra Sandhu) ने महिला एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। 7 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हांगकांग, चीन के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। यह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी पाकिस्तानी गेंदबाज का पहली बार छह विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

नशरा की घातक गेंदबाजी के सामने हांगकांग की बल्लेबाजी पूरी तरह बेबस नजर आईं। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम 19 ओवर में सिर्फ 71 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पाकिस्तान ने मुकाबला 72 रन से जीत लिया।

चार साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

नशरा संधू ने इस प्रदर्शन के साथ पाकिस्तान महिला क्रिकेट के पुराने गेंदबाजी रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की महिला गेंदबाज के सबसे अच्छे आंकड़े ओमैमा सोहेल के नाम थे। उन्होंने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 13 रन देकर 5 विकेट लिए थे। नशरा ने अब 6 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की बल्लेबाजी में शवाल जुल्फिकार ने अहम योगदान दिया। उन्होंने 35 गेंदों पर 47 रन बनाए और टीम के स्कोर को 143/8 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। हांगकांग की ओर से जॉयलीन कौर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन वह पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक सकीं।

श्रीलंका से होगा सेमीफाइनल

पाकिस्तान ग्रुप ए में भारत के बाद दूसरे स्थान पर रहा और उसके 4 अंक रहे। अब पाकिस्तान का दूसरे सेमीफाइनल में 11 सितंबर को श्रीलंका से सामना दुबई में होगा। नशरा संधू की मौजूदा फॉर्म पाकिस्तान के लिए बड़ी ताकत है। श्रीलंका के खिलाफ भी उनकी गेंदबाजी मैच का रुख बदल सकती है।

ये भी पढ़ें – ‘बेहतर खेल दिखाओ’ महिला एशिया कप सेमीफाइनल मैच से पहले कप्तान फातिमा सना को पाकिस्तानी टीम से बड़ी उम्मीद

আরো ताजा खबर

8 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. महिला एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू का कहर, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास पाकिस्तान की स्टार स्पिनर नशरा संधू (Nashra Sandhu)...

ENG vs PAK 3rd Test: तीसरे टेस्ट में इन 3 बड़े ‘प्लेयर बैटल्स’ पर रहेंगी सभी की नजरें

ENG vs PAK 3rd Test: 3 Key Player Battles to Watch Out For (image via getty) इंग्लैंड 9 सितंबर को एजबेस्टन में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में...

‘फैसले लेने वाले बहुत लोग हैं’ – रोहित-कोहली के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर आशीष नेहरा का बड़ा बयान

Ashish Nehra Weighs In on Rohit Sharma and Virat Kohli’s 2027 World Cup Prospects (image via getty) दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में...

SM Trends: 8 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) आज 8 सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसको लेकर...