Skip to main content

ताजा खबर

मर्डर का आरोप लगने के बावजूद खेलते रहेंगे शाकिब अल हसन, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुनाया अपना फैसला

मर्डर का आरोप लगने के बावजूद खेलते रहेंगे शाकिब अल हसन, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुनाया अपना फैसला

Shakib Al Hasan (Photo Source: X/Twitter)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की तरफ से टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को बड़ी राहत मिली है। बांग्लादेशी बोर्ड को शाकिब पर बैन लगाने के लिए कानूनी नोटिस मिला था लेकिन उसके बावजूद बोर्ड ने इस क्रिकेटर को खिलाने का फैसला लिया है। दरअसल शाकिब अल हसन पर एक युवक की हत्या का आरोप लगा है और उनके खिलाफ ढाका के एक थाने में इस मामले में एफआईआर भी दर्ज है।

बोर्ड ने मंगलवार 27 अगस्त को कहा है कि शाकिब बांग्लादेश में अशांति के दौरान एक हत्या के मामले में एफआईआर में नाम आने के बाद दोषी साबित होने तक क्रिकेट खेलना और बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। शाकिब के खिलाफ एफआईआर होने के बाद बीसीबी पर काफी दबाव बढ़ गया था कि उनको बैन किया जाए, लेकिन बोर्ड ने अपना फैसला स्पष्ट कर दिया है।

शाकिब अल हसन को लेकर फारुक अहमद का बड़ा बयान

क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो बीसीबी को मिले नोटिस में यह भी कहा गया है कि शाकिब को जल्द ही बांग्लादेश वापस लाया जाए, ताकि जांच में तेजी लाई जा सके। साथ ही यह भी कहा गया है कि आईसीसी को इस घटनाक्रम से अवगत कराया जाए। हालांकि, अब बीसीबी के नए अध्यक्ष फारुक अहमद ने बांग्लादेश के एक अखबार प्रोथोम अलू को बताया, “वह (शाकिब) खेलना जारी रखेंगे। हमें उन्हें वापस लाने के बारे में एक कानूनी नोटिस मिला और हमने उन्हें यह कहते हुए जवाब दिया कि वह देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।”

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ ने आगे कहा, “अभी एफआईआर दर्ज की गई है और यह शुरुआती चरण में है और इसके बाद कई कदम उठाने होंगे और जब तक वह दोषी साबित नहीं हो जाते, हम उन्हें खेलने देंगे। बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान सीरीज के बाद भारत जाएगी और हम उसे उस सीरीज में भी चाहते हैं।

वह हमारे अनुबंधित खिलाड़ी हैं और अगर जरूरत पड़ी तो हम उनको कानूनी सहायता देंगे।” बता दें कि, शाकिब पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भी अपने घर नहीं लौटेंगे। इसके बाद वे इंग्लैंड में सरे के लिए एक चार दिवसीय मैच खेलने के लिए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड ने एनओसी भी दे दी है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...