Skip to main content

ताजा खबर

भारत बना टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से छीनी जीत

India Beat SA IN T20 World Cup Final (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल की विजेता रही।

बता दें, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उनके तीन विकेट मात्र 34 रन पर गिर गए थे। कप्तान रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 रन बनाकर आउट हो गए जबकि ऋषभ पंत अपना खाता भी नहीं खोल पाए। सूर्यकुमार यादव भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और तीन रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

हालांकि तीन विकेट गिरने के बाद अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और अक्षर पटेल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 72 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इन दोनों ने ही दक्षिण अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। अक्षर पटेल ने इस मैच में 31 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 47 रनों की बहुमूल्य पारी खेली जबकि विराट कोहली ने 59 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए।

विराट कोहली की इस पारी की सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने अक्षर पटेल का विकेट गिरने के बाद भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया। शिवम दुबे ने 27 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने तीन ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके जबकि एनरिक नोकिया ने भी दो विकेट अपने नाम किए।

भारत ने जीता आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की भी शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई और उन्होंने अपने दो विकेट मात्र 12 रन पर खो दिए। रीजा हेंड्रिक्स चार रन बनाकर आउट हो गए जबकि कप्तान एडन मार्करम भी चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

टीम की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि शानदार बल्लेबाज अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। क्विंटन डी कॉक ने 39 रन बनाए जबकि डेविड मिलर 21 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। Tristan Stubbs ने 31 रनों की पारी खेली।

भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

We Won , Virat Kohli in Tears 🥹❤️ #INDvSA #T20WorldCup pic.twitter.com/EDriaeEHD4

— ~Ꭱꪫꤪꤨᥣᥱꪎ~ 🥷🔥 (@polladhavan_000) June 29, 2024

Congratulations Team India for winning T20 World Cup 2024 ❤️🏆 #INDvSA #INDvsSAFinal pic.twitter.com/v3T3ab1pE9

— Wolfman (@UrWolfman) June 29, 2024

WE ARE THE CHAMPIONS.
CONGRATULATIONS INDIA🇮🇳❤️#T20WorldCup #INDvSA pic.twitter.com/AN9Og3R0bA

— Sunil (@sunillodha15) June 29, 2024

WE ARE THE CHAMPIONS.
CONGRATULATIONS INDIA🇮🇳❤️#T20WorldCup #INDvSA pic.twitter.com/AN9Og3R0bA

— Sunil (@sunillodha15) June 29, 2024

Jeet gayee…… 🥳🥳#INDvSA‌‌ #INDvsSAFinal #T20WorldCup #RohitSharma𓃵 #Kohli pic.twitter.com/4dLL3byfB5

— Brijesh patel🇮🇳 (@PatelBr88403755) June 29, 2024

INDIA played 7th worldcup final today and won by 7 runs

Thala for a reason 🔥#INDvSA #T20WorldCup
Congratulations INDIA 🇮🇳 pic.twitter.com/XFPhGYCkez

— Priya 💙 (@Naughty_Priyaa) June 29, 2024

IND won💖💫💯#INDvSA pic.twitter.com/hVFG4GwijI

— Entertainment PURPOSE (@ZamirSh40400296) June 29, 2024

@hardikpandya7 Comeback!🔥#INDvSA pic.twitter.com/2we62VyQA6

— 𝗠𝗮𝗻𝗶 𝗧𝗲𝗷 ! (@mxnitz) June 29, 2024

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...