Skip to main content

ताजा खबर

भारत पहुंचा सेमीफाइनल में तो बढ़ गई इंग्लैंड की टेंशन, सता रहा टूर्नामेंट से बाहर होने का डर

भारत पहुंचा सेमीफाइनल में तो बढ़ गई इंग्लैंड की टेंशन सता रहा टूर्नामेंट से बाहर होने का डर

Team India (Photo Source: Getty Images)

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत ने सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। टीम इंडिया अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। लीग स्टेज में भारत ने 4 में से 3 मैच जीते थे, जबकि एक मुकाबला कनाडा के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

सुपर-8 में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान, बांग्लादेंश और ऑस्ट्रेलिया को हराया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भारत ने टॉप 4 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। अब सभी के मन में यही सवाल है कि सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना किस टीम से होगा। तो आपको बता दें कि वहां टीम इंडिया की भिड़ंत गत चैंपियन इंग्लैंड से होने वाली है।

भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने से बढ़ी इंग्लैंड की टेंशन

भारत के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के साथ इंग्लैंड की टेंशन है और उन्हें अब टूर्नामेंट से बाहर होने का डर सताने लगा है। दरअसल, आईसीसी के नियम के अनुसार अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उन्हें सेमीफाइनल-2 गुयाना में 27 जून को खेलना होगा। उस दिन गुयाना में भारी बारिश के पूर्वानुमान हैं।

वहीं इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं है, ऐसे में अगर बारिश की वजह से मुकाबला नहीं हो पाता है, तो सुपर-8 में टेबल टॉपर रही टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। इस स्थिति में बिना मैच खेले डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और भारत को सीधे फाइनल में एंट्री मिल जाएगा।

आपको बता दें कि, Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार 27 जून को गुयाना में बारिश होने की संभावना 88 प्रतिशत है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे से खेला जाएगा। गुयाना में 27 जून को सुबह-सुबह बारिश होने की संभावना 69 प्रतिशत है।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...